लोगों की राय

लेखक:

मैथिलीशरण गुप्त
जन्म : सन् 1886 ई., चिरगाँव, जिला झाँसी, उत्तर प्रदेश।

मैथिलीशरण गुप्त का जन्म एक प्रतिष्ठित वैश्य परिवार में सन् 1886 ई. में हुआ था। इनके पितासेठ रामचरण गुप्त निष्ठावान् भक्त तथा कवि थे। माता भी श्रद्धालु भक्त महिला थीं। आरम्भिक शिक्षा इन्हें चिरगाँव की ही पाठशाला में मिली; फिर ये झाँसी के मेकडॉन स्कूल में भरती हुए। किन्तु वहाँ से शीध्र ही घर लौट आए और इन्होंने प्रायः घर पर ही रहकर स्वाध्याय के द्वारा हिन्दी, संस्कृत और बंगला साहित्य का ज्ञान प्राप्त किया। इनका देहावसान सन् 1964 ई. में हुआ।

गुप्त जी के काव्य में मानव-जवीन की प्रायः सभी अवस्थाओं एवं परिस्थितियों का वर्णन हुआ है। अतः इनकी रचनाओं में सभी रसों के उदाहरण मिलते हैं। प्रबन्ध कार्य लिखने में गुप्त जी को सर्वाधिक सफलता प्राप्त हुई है।

मैथिलीशरण गुप्त की कविता का मूल स्वर राष्ट्रीय एवं सांस्कृतिक है। इन्होंने प्राचीन भारत का गौरव-गान अत्यन्त ओजस्वी वाणी में किया है। इनके काव्य में परिनिष्ठित खड़ी बोली का प्रयोग हुआ है। वस्तुतः उसे काव्य के उपयुक्त सिद्ध करनेवालों में मैथिलीशरण अग्रणी थे।

काव्य-रचनाएँ : साकेत, यशोधरा, द्वापर, विष्णुप्रिया, उच्छ्वास, भारत-भारती, सिद्धराज, जयद्रथ-वध, नहुष, पंचवटी, जय भारत, गुरुकुल, हिन्दू, लीला, त्रिपथगा, झंकार, चन्द्रहास, कुणाल गीत, अजित, शकुन्तला, प्रदक्षिणा, काबा और कर्बला, रत्नावली, वक-संहार, वन वैभव, सैरन्ध्री, किसान, पत्रावली, अर्जन और विसर्जन, वैतालिक, शक्ति, रंग में भंग, विकट भट, भूमि भाग, हिडिम्बा, अंजलि और अर्घ्य, राजा-प्रजा, पृथ्वी पुत्र, युद्ध, गुरु तेगबहादुर, विश्व वेदना, दिवोदास, स्वदेस-गीत, मेघनाद वध, विरहिणी वज्रांगना

नाटक : श्रीमैथिलीशरण गुप्त के नाटक, अनघ, चन्द्रहास तिलोत्तमा, निष्क्रिय प्रतिरोध, विसर्ज्जन।

भास रचित नाटकों का अनुवाद : स्वप्न वासवदत्ता, प्रतिमा, अभिषेक, अविमारक।

साकेत (सजिल्द)

मैथिलीशरण गुप्त

मूल्य: Rs. 350

साकेत पुस्तक का कागजी संस्करण...   आगे...

सिद्धराज

मैथिलीशरण गुप्त

मूल्य: Rs. 12.5

मध्यकालीन वीरों पर आधारित कविताएँ   आगे...

सैरन्ध्री

मैथिलीशरण गुप्त

मूल्य: Rs. 30

प्रस्तुत है सैरन्ध्री काव्य-संग्रह.....   आगे...

स्वदेश संगीत

मैथिलीशरण गुप्त

मूल्य: Rs. 100

प्रस्तुत है स्वदेश-संगीत काव्य-संग्रह...   आगे...

स्वदेश संगीत

मैथिलीशरण गुप्त

मूल्य: Rs. 100

मैथिलीशरण साहित्य   आगे...

हिडिम्बा

मैथिलीशरण गुप्त

मूल्य: Rs. 30

प्रस्तुत है हिडिम्बा काव्य-संग्रह....   आगे...

हिन्दू

मैथिलीशरण गुप्त

मूल्य: Rs. 120

प्रस्तुत है हिन्दू काव्य-संग्रह...   आगे...

 

‹ First345  View All >>   47 पुस्तकें हैं|