लोगों की राय

लेखक:

मैत्रेयी पुष्पा

जन्म : 30 नवंबर, 1944, अलीगढ़ जिले के ‘सिकुर्रा’ गाँव में।

आरम्भिक जीवन : जिला झाँसी के ‘खिल्ली’ गाँव में।

शिक्षा : एम.ए. (हिन्दी साहित्य) बुंदेलखंड कॉलेज, झाँसी।

साहित्यिक : नब्बे के दशक में जिन रचनाकारों ने अपनी विशिष्ट पहचान बनाई और जिन्हें पाठकों ने भी हाथों-हाथ लिया, मैत्रेयी पुष्पा का नाम उनमें प्रमुख है। बहुत समय नहीं बीता, और आज वे हिन्दी साहित्य-परिदृश्य की एक महत्त्वपूर्ण उपस्थिति हैं। उन्होंने हिन्दी कथा-धारा को वापस गाँव की ओर मोड़ा और कई अविस्मरणीय चरित्र हमें दिए। इन चरित्रों ने शहरी मध्यवर्ग को उस देश की याद दिलाई जो धीरे-धीरे शब्द की दुनिया से गायब हो चला था। ‘इदन्नमम्’ की मंदा, ‘चाक’ की सारंग, ‘अल्मा कबूतरी’ की अल्मा और ‘झूला नट’ की शीलो, ऐसे अनेक चरित्र हैं जिन्हें मैत्रेयी जी ने अपनी समर्थ दृश्यात्मक भाषा और गहरे जुड़ाव के साथ आकार दिया है।

सम्मान/पुरस्कार : ‘सार्क लिटरेरी अवार्ड’ और ‘द हंगर प्रोजेक्ट’ द्वारा दिए गए ‘सरोजनी नायडू पुरस्कार’ के अतिरिक्त अनेक राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक पुरस्कारों से सम्मानित।

कृतियाँ :

उपन्यास : बेतवा बहती रही, इदन्नमम, चाक, झूला नट, अल्मा कबूतरी, विजन, अगनपाखी, कही ईसुरी फाग, त्रिया हठ।

कहानी संग्रह : चिह्नार : (अपना-अपना आकाश, बेटी, सहचर, बहेलिये, मन नाँहि दस-बीस, हवा बदल चुकी है, आक्षेप, कृतज्ञ, भँवर, सफर के बीच, केतकी, चिह्नार, मैं सोचती हूँ कि...।), गोमा हँसती है, ललमनियाँ तथा अन्य कहानियाँ : (रिजक, पगला गई है भागवती!, छाँह, बोझ, ललमनियाँ, बिछुड़े हुए..., बारहवीं रात, बेटी, सेंध, सिस्टर, तुम किसकी हो बिन्नी?।), दस प्रतिनिधि कहानियाँ : (फैसला, तुम किसकी हो बिन्नी?, उज्रदारी, छुटकारा, गोमा हँसती है, बिछुड़े हुए..., पगला गई है भागवती!..., ताला खुला है पापा, रिजक, राय प्रवीण।)।

आत्मकथा : कस्तूरी कुंडल बसै, गुड़िया भीतर गुड़िया।

स्त्री विमर्श : खुली खिड़कियाँ, सुनो, मालिक सुनो।

नाटक : मंदाक्रान्ता

विशेष :
• फैसला कहानी पर टेलीफिल्म : वसुमती की चिट्ठी।
• ‘इदन्नमम्’ उपन्यास पर आधारित साँग एंड ड्रामा डिवीजन द्वारा निर्मित छायाचित्र ‘संक्रांति’।

10 प्रतिनिधि कहानियाँ (मैत्रेयी पुष्पा)

मैत्रेयी पुष्पा

मूल्य: Rs. 280

मैत्रेयी पुष्पा के द्वारा चुनी हुई दस सर्वश्रेष्ठ कहानियाँ...   आगे...

अगनपाखी

मैत्रेयी पुष्पा

मूल्य: Rs. 325

इदन्नमम, चाक, अल्मा कबूतरी, झूला नट के बाद यह कथा मैत्रेयी पुष्पा के औपन्यासिक यात्रा का एक जबर्दस्त मोड़...

  आगे...

अल्मा कबूतरी

मैत्रेयी पुष्पा

मूल्य: Rs. 350

अल्मा कबूतरी...

  आगे...

आवाज

मैत्रेयी पुष्पा

मूल्य: Rs. 300

  आगे...

इदन्नमम

मैत्रेयी पुष्पा

मूल्य: Rs. 400

समकालीन कथा-लेखन में सक्रिय एक सशक्त हस्ताक्षर मैत्रेयी पुष्पा की कलम से निकली औपन्यासिक कृति इदन्नमम   आगे...

इदन्नमम

मैत्रेयी पुष्पा

मूल्य: Rs. 395

हिंदी कथा-रचनाओं की सुसंस्कृत सटीक और बेरंगी भाषा के बीच गाँव की इस कहानी को मैत्रेयी ने लोक-कथाओं के स्वाभाविक ढंग से लिख दिया है

  आगे...

कस्तूरी कुण्डल बसै

मैत्रेयी पुष्पा

मूल्य: Rs. 550

मुक्ति-संघर्ष की व्यक्तिगत कथाएँ

  आगे...

कही ईसुरी फाग

मैत्रेयी पुष्पा

मूल्य: Rs. 695

ईसुरी फाग मानव स्त्री के प्रेम पर आधारित एक सम्पूर्ण उपन्यास है

  आगे...

खुली खिड़कियां

मैत्रेयी पुष्पा

मूल्य: Rs. 250

हिंदी की सुप्रतिष्ठित कथाकार मैत्रेयी पुष्पा के गहन चिंतन को मुखर करते लेख...   आगे...

गुड़िया भीतर गुड़िया

मैत्रेयी पुष्पा

मूल्य: Rs. 895

कस्तूरी कुंडल बसै के बाद मैत्रेयी पुष्पा की आत्मकथा का दूसरा भाग...

  आगे...

 

123  View All >>   26 पुस्तकें हैं|