लोगों की राय

लेखक:

यतीश अग्रवाल

जन्म: 20 जून, 1959; बरेली (उ.प्र.)।

आरंभिक शिक्षा दिल्ली एवं लखनऊ में। आयुर्विज्ञान की उच्चतर शिक्षा यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज, दिल्ली, बल्लभभाई पटेल चेस्ट इंस्टीट्यूट, दिल्ली, किंग्जवे कैंप टी.बी. अस्पताल, दिल्ली, और सफदरजंग अस्पताल से। दिल्ली विश्व- विद्यालय से डॉक्टर ऑफ मेडिसिन। 1998 में फाउंडेशन फॉर डिटेक्शन ऑफ अर्ली गैस्ट्रिक कार्सिनोमा, जापान, के तत्त्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय फैलोशिप और नेशनल कैंसर सेंटर हॉस्पिटल, टोक्यो, में उच्चतर प्रशिक्षण। विज्ञान परिषद्, इलाहाबाद से 1999 में विज्ञान वाचस्पति (डॉक्टर ऑफ साइंस) की उपाधि। संप्रति, दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में वरिष्ठ चिकित्सक।

डॉ. अग्रवाल देश में स्वास्थ्य और जनप्रिय आयुर्विज्ञान साहित्य के प्रमुख रचनाकारों में से हैं। सन् 1980 से उनके स्तंभ और लेख-चिंतन देश के प्रमुख राष्ट्रीय हिंदी-अंग्रेजी दैनिकों और पत्र-पत्रिकाओं में नियमित रूप से प्रकाशित होते आ रहे हैं। उन्होंने बच्चों, किशोरों और नवसाक्षरों के लिए भी प्रचुर रूप से लिखा है और रेडियो-टेलीविजन के लिए भी सीरियलों का अभिकल्पन और लेखन किया है।

उनके कॉलम स्वास्थ्य सुलझन (गृहशोभा), ओपीडी (हिन्दुस्तान) और सैकेंड उपीनियन (हिन्दुस्तान टाइम्स) पाठकों के बीच अत्यंत लोकप्रिय हैं। उनके पूर्व-प्रकाशित कॉलमों में परामर्श, दस सवाल, स्वास्थ्य परिक्रमा, चेक आउट, एक्सप्रेस क्रुसेड फॉर हेल्थविशेष रूप से उल्लेखनीय हैं। उनकी बहुत-सी पुस्तकें बेस्टसेलर साबित होने के बाद अब हिंदी और अंग्रेजी के साथ-साथ देश की अन्य भाषाओं में भी उपलब्ध हैं। सम्मान: अपने कृतित्व के लिए डॉ. अग्रवाल भारत सरकार के

    • शिक्षा पुरस्कार (2003)
    • साहित्यकार सम्मान (हिंदी अकादमी, 2003)
    • आत्माराम सम्मान (1999)
    • राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार (1999)
    • मेघनाद साहा सम्मान (1991, ’92, ’93) और
    • स्वास्थ्य मंत्रालय के राष्ट्रीय पुरस्कार (1994, ’95, ’97)
    • से अलंकृत किए जा चुके हैं।



    डॉ. अग्रवाल देश के उन चुनिंदा चिकित्सकों में हैं जो अस्पताल के बाहर भी देशवासियों के स्वास्थ्य के प्रति मन-प्राण से समर्पित हैं।

दाम्पत्य विज्ञान

यतीश अग्रवाल

मूल्य: Rs. 125

  आगे...

नारी शरीर के रहस्य

यतीश अग्रवाल

मूल्य: Rs. 125

नारी शरीर के रहस्य सरल और दिलचस्प शैली में रची गई अनूठी पुस्तक है।

  आगे...

नारी स्वास्थ्य और सौन्दर्य

यतीश अग्रवाल

मूल्य: Rs. 500

..न सिर्फ स्त्रियों के लिए, बल्कि पुरुषों के लिए भी एक पठनीय पुस्तक

  आगे...

प्यार के मोती

यतीश अग्रवाल

मूल्य: Rs. 30

बाल-साहित्य

  आगे...

फर्स्ट एड

यतीश अग्रवाल

मूल्य: Rs. 80

यह पुस्तक आम जीवन में होने वाली छोटी-बड़ी दुर्घटनाओं के प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड) के बारे में व्यावहारिक जानकारी प्रस्तुत करती है।

  आगे...

ब्लड प्रेशर: जितना संयत उतना स्वस्थ

यतीश अग्रवाल

मूल्य: Rs. 50

उच्च रक्तदाब जीवनशैली से जुड़ा वर्तमान सदी का प्रमुख रोग है।

  आगे...

मन की दुनिया

यतीश अग्रवाल

मूल्य: Rs. 350

मन की दुनिया

  आगे...

रोग निरोग

यतीश अग्रवाल

मूल्य: Rs. 395

रोग निरोग

  आगे...

सबके लिये स्वास्थ्य

यतीश अग्रवाल

मूल्य: Rs. 300

हमारा तन-मन ही हमारा सबसे बड़ा धन है।

  आगे...

सात जन्मों का साथ

यतीश अग्रवाल

मूल्य: Rs. 13

सात जन्मों का साथ

  आगे...

 

123  View All >>   23 पुस्तकें हैं|