Bharat Mein Angrezi Raj Aur Marxvaad : Vol.-1 - Hindi book by - Ramvilas Sharma - भारत में अंग्रेज़ी राज और मार्क्सवाद : खंड-1 - रामविलास शर्मा
लोगों की राय

इतिहास और राजनीति >> भारत में अंग्रेज़ी राज और मार्क्सवाद : खंड-1

भारत में अंग्रेज़ी राज और मार्क्सवाद : खंड-1

रामविलास शर्मा

प्रकाशक : राजकमल प्रकाशन प्रकाशित वर्ष : 2017
पृष्ठ :566
मुखपृष्ठ : सजिल्द
पुस्तक क्रमांक : 13755
आईएसबीएन :9788126703661

Like this Hindi book 0

यह ग्रन्थ अंग्रेज़ी राज के दौरान भारतीय जनता की साम्राज्यवाद-विरोधी संघर्ष- चेतना और उसके विरुद्ध रची गयी पेचीदा साजिशों का पहली बार प्रामाणिक विश्लेषण प्रस्तुत करता है।

भारत में अंग्रेज़ी राज और मार्क्सवाद मार्क्सवादी हिन्दी आलोचना और भाषाविज्ञान विषयक युगान्तकारी कृतित्व की कड़ी में डॉ. रामविलास शर्मा की यह एक और उपलब्धि-कृति है। दो खण्डों में प्रकाशित इतिहास विषयक इस ग्रन्थ का यह पहला खण्ड है। छह अध्यायों में विभक्त इस खण्ड की मुख्य प्रस्थापना यह है कि भारतीय जनता की समाजवादी चेतना उसकी साम्राज्यविरोधी चेतना का ही प्रसार है। इसे साहित्य और राजनीति, दोनों के विश्लेषण और आवश्यक प्रमाणों सहित इस खण्ड में स्पष्ट किया गया है। इसके पहले अध्याय में रामविलासजी ने विश्व बाजार कायम करनेवाली ब्रिटिश-नीति की विवेचना की है और सिद्ध किया है कि भारत इसी का एक महत्त्वपूर्ण हिस्सा था। तभी तो भारतीय माल को ब्रिटिश बाजार में बेचनेवाले अंग्रेज़ व्यापारी कुछ ही वर्षों के बाद ब्रिटिश माल को भारतीय बाजारों में बेचने योग्य हो गए। दूसरे अध्याय में गदर, गदर पार्टी और क्रान्तिकारी दल की चर्चा करते हुए जयप्रकाश नारायण, जवाहरलाल नेहरू और मार्क्सवादियों के तत्सम्बन्धी दृष्टिकोण की समीक्षा की गयी है। तीसरे अध्याय में लाला हरदयाल, जयप्रकाश और नेहरू की मार्क्सवादी धारणाओं का विवेचन हुआ है। चौथा अध्याय ऐतिहासिक दृष्टि से अत्यधिक महत्त्वपूर्ण उस हिन्दी साहित्य को सामने रखता है जो 1917 में रूसी क्रान्ति से पूर्व लिखा जाकर भी मार्क्सवादी विचारधारा से सम्बद्ध है। पाँचवें अध्याय में डॉ. शर्मा ने स्वाधीनता-प्राप्ति के लिए समझौतावादी और क्रान्तिकारी, दोनों रुझानों का विश्लेषण करते हुए उन पर किसान-मजदूर-संगठनों के प्रभाव का आकलन किया है और छठे अध्याय में, दूसरे विश्वयुद्ध के बाद भारतीय क्रान्तिकारी उभार पर मुस्लिम सम्प्रदायवाद की शक्ल में किये गये साम्राज्यवादी हमले की भीतरी परतों की गहरी पड़ताल की है। संक्षेप में डॉ. रामविलास शर्मा का यह ग्रन्थ अंग्रेज़ी राज के दौरान भारतीय जनता की साम्राज्यवाद-विरोधी संघर्ष- चेतना और उसके विरुद्ध रची गयी पेचीदा साजिशों का पहली बार प्रामाणिक विश्लेषण प्रस्तुत करता है।

प्रथम पृष्ठ

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book