लोगों की राय

उपन्यास >> कश का विनाश

कश का विनाश

रॉबर्तो कलासो

प्रकाशक : राजकमल प्रकाशन प्रकाशित वर्ष : 2011
पृष्ठ :432
मुखपृष्ठ : सजिल्द
पुस्तक क्रमांक : 13967
आईएसबीएन :9788126720569

Like this Hindi book 0

आवाज़ों और वार्तालापों से भरी-पूरी, आश्चर्यजनक, पहेली बुझाती, यह गहन पुस्तक पढ़कर भूल जाने वाली चीज नहीं है।

कश का विनाश इस शानदार पुस्तक में, द मैरिज ऑफ़ कैडमस एंड हारमनी के ख्यात लेखक, रॉबर्तो कलासो, उस कोड का रहस्य खोल देते हैं जिसे बॉदिलेयर आधुनिक कहता है - फ्रेंच रिवॉल्यूशन से चलकर निरन्तर घातक होती द्वितीय विश्वयुद्ध तक की कालावधि। टैलीरॉ के फ्रांस से लेकर विख्यात अफ्रीकन शहर कश तक, लेनिन के रूस और कम्बोडिया के नरसंहारी खेतों तक, कलासो हमें मिथकों, साहित्य, कला और विज्ञान की लुभावनी भूल-भुलैयों से होकर सभ्यता के केन्द्र में लाते हैं जहाँ वे इतिहास के गुह्यतम रहस्यों का उद्घाटन करते हैं। आवाज़ों और वार्तालापों से भरी-पूरी, आश्चर्यजनक, पहेली बुझाती, यह गहन पुस्तक पढ़कर भूल जाने वाली चीज नहीं है। यह किसी प्राचीन पुस्तकालय की गन्ध की भाँति स्मृति में बसी रह जाती है। - सुनील खिलनानी, न्यूयॉर्क टाइम्स बुक रिव्यू ऐसा लगता है कि कलासो ने इस माँग करती और कुरेदने वाली पुस्तक को बनाने में कम से कम एक राष्ट्रीय पुस्तकालय को खंगाला होगा। इसकी विषय-वस्तु... आधुनिक मस्तिष्क का छिछलापन है और आधुनिक संस्कृति की कार्य-विधि के कारण ही जिसका कलासो ऐसी बारीकी और योग्यता से विश्लेषण करते हैं...मैं उस विशेषण का प्रयोग करने में हिचक रहा हूँ जिसके योग्य यह पुस्तक सर्वथा है: मास्टरपीस (श्रेष्ठ रचना)...सभी महान पुस्तकों की भाँति यह पुस्तक हमें अधिक पढ़ती है और हम इसे कम पढ़ते हैं और कला या चिन्तन की महान रचनाओं के समान ही, यह आपको अपना जीवन बदलने के लिए विवश कर सकती है। - जे टॉल्सन, सिविलिजे़शन द रुइन ऑफ़ कश दो विषय लेती है: प्रथम है टैलीरॉ और दूसरा है बाकी सब चीज़ें, और बाकी सब चीज़ों में वे सब चीज़ें शामिल हैं जो मानव इतिहास में घटित हुई हैं, सभ्यता की शुरुआत से लेकर आज तक...। यह एक ऐसी पुस्तक है जो अपने आपको एक भटकन और आवारापन में उजागर करती है, अपनी कल्पना, मनमर्ज़ी और कभी न तृप्त होनेवाली जिज्ञासा से मार्गदर्शन प्राप्त करती है, और बनी हुई है टुकड़ों से, उद्धरणों और इधर-उधर भटकने से, कहानियों, लघुकथाओं और कहावतों से - यह सब इसलिए कि इसे एक अविरल आनन्द के साथ पढ़ा जा सके। - इटालो काल्विनो, पैनेरामा मेस

प्रथम पृष्ठ

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book