लोगों की राय

कोश-संग्रह >> विद्यार्थी हिन्दी अंग्रेजी शब्दकोश

विद्यार्थी हिन्दी अंग्रेजी शब्दकोश

द्वारका प्रसाद

प्रकाशक : राजकमल प्रकाशन प्रकाशित वर्ष : 2007
पृष्ठ :325
मुखपृष्ठ : सजिल्द
पुस्तक क्रमांक : 14309
आईएसबीएन :9788126709120

Like this Hindi book 0

हिन्दी भाषा के उन सभी शब्दों को इस कोश में समाहित किया गया है जो पाठ्य-पुस्तकों, मीडिया माध्यमों व सार्वजनिक जीवन में प्रयुक्त होते हैं।

आज हमारे सामाजिक तथा शैक्षिक जीवन में अंग्रेज़ी का स्थान बहुत महत्त्वपूर्ण है। हिन्दी के साथ-साथ वह भी एक सम्पर्क भाषा के रूप में कार्य कर रही है। इसी कारण हिन्दी-अंग्रेज़ी तथा अंग्रेज़ी-हिन्दी शब्दकोशों की प्रासंगिकता भी बढ़ जाती है, और साथ ही कोशों की परम्परा में कलेवर तथा स्वरूप के स्तर पर नए-नए प्रयोगों की जरूरत भी। राजकमल द्वारा विद्यार्थी हिन्दी-अंग्रेज़ी कोश का प्रकाशन इसी दृष्टि से किया जा रहा है। इस कोश में विद्वान कोशकारों ने विशेष रूप से छात्रों-विद्यार्थियों की पाठ्य- क्रमगत तथा सामान्य पाठकों के दैनिक व्यवहार में आनेवाली आवश्यकताओं पर खासतौर से ध्यान केन्द्रित किया है। हिन्दी भाषा के उन सभी शब्दों को इस कोश में समाहित किया गया है जो पाठ्य-पुस्तकों, मीडिया माध्यमों व सार्वजनिक जीवन में प्रयुक्त होते हैं। इसके अलावा अहिन्दीभाषी क्षेत्रों में रहनेवाले जो लोग हिन्दी की अपेक्षा अंग्रेज़ी में ज्यादा गति रखते हैं, यह कोश उनके लिए भी उपयोगी सिद्ध होगा। साथ ही हिन्दी से अंग्रेज़ी भाषा में अनुवाद कार्य करनेवाले लोग भी इससे लाभ उठा सकते हैं।

प्रथम पृष्ठ

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book