लोगों की राय

नई पुस्तकें >> सूक्ति प्रकाश

सूक्ति प्रकाश

डॉ. ओम प्रकाश विश्वकर्मा

प्रकाशक : भारतीय साहित्य संग्रह प्रकाशित वर्ष : 2020
पृष्ठ :160
मुखपृष्ठ : सजिल्द
पुस्तक क्रमांक : 15421
आईएसबीएन :978-1-61301-658-9

Like this Hindi book 0

1000 सूक्तियों का अनुपम संग्रह


अगर तुम सूर्य की तरह चमकना चाहते हो तो सूर्य की तरह जलना सीखो।   

- ए पी जे अब्दुल कलाम
¤

दूसरों का लगाया अंकुश गिराने वाला और अपना लगाया उठाने वाला है।

- गांधी
¤ 

अक्लमन्द आदमी बोलने से पहले सोचता है, बेवकूफ बोलने के बाद सोचता है।

-  फ्रेंच कहावत
 ¤

जैसे सोनार चाँदी की मैल को दूर करता है, उसी तरह अक्लमन्द को चाहिए कि वह अपने पापों को हर वक्त थोड़ा-थोड़ा दूर करता रहे।

-  बुद्ध
 ¤

अक्लमन्द को इशारा और बेवकूफ़ को तमाचा।

-  हिब्रू कहावत

 
योद्धा वह है जो संघर्ष की चाह रखता है मगर हार-जीत से बेखबर रहता है।

-  अज्ञात
¤

मनुष्य को क्या अच्छा लगेगा, इसका विचार करने से पहले इसका विचार करो कि ईश्वर को क्या अच्छा लगेगा?

- अज्ञात
 ¤

स्वानुभव से बड़ा कोई शिक्षक नहीं है।

- डॉ. विश्वकर्मा
 ¤

चतुर मनुष्य दूसरों के अनुभव को अपना लेता है। जिस रास्ते से चलकर दूसरे ने धोखा खाया उस रास्ते वह हरगिज नहीं जाता।

- अज्ञात
 ¤

अत्युक्ति झूठ की सगी बहन है और लगभग उतनी ही दोषी है।

- बैलन
 ¤

निकट सम्पर्क से पराया भी अपना लगता है और निरन्तर दूर रहने से अपना भी पराया लगता है।

- योगवाशिष्ठ
 ¤

समुद्र से भी अथाह क्या है? दुर्जनों का दुश्चरित्र।

- अज्ञात
¤

बदनामी से मौत अच्छी।

- योगवाशिष्ठ
 ¤

नेक आदमी कभी नहीं मरता।

- कैलीमैकस्
 ¤

पतित मनुष्य का अन्न नहीं खाना।

- महाभारत (शान्ति पर्व)
 ¤

सर्वोत्तम अध्यात्म, दिव्य ज्ञान की अपेक्षा दिव्य जीवन है।

- जैरेमी हेलर
 ¤

खेती के सूख जाने पर वर्षा से क्या लाभ? समय चूक जाने पर पछताने से क्या लाभ?

- तुलसी दास
 ¤

बिना अवसर बोलना निरर्थक है।    

- डॉ. विश्वकर्मा
 ¤

ज्ञानियों का अज्ञानियों पर एक हक है; वह है उन्हें सिखाने का अधिकार।

- इमर्सन
¤

प्रयत्न वगैर सब असम्भव है, यत्न और युक्ति से सब सम्भव है।

- योगवाशिष्ठ
 ¤

नजान होना इतने शर्म की बात नहीं, जितना सीखने के लिये तैयार न होना।

- फ्रेंकलिन
¤ 

मैंने अपने जीवन में यह बहुत देर से जाना कि 'मैं नहीं जानता' कहना कितना अच्छा है।

- समरसेट माम
¤

झूठ की उम्र लम्बी नहीं होती।

- सोफ़ोकिल्स
¤

झूठ बोलने वाले को न मित्र मिलता है, न पुण्य, न यश।

-  कल्पतरुः
¤ 

अरबी घोड़ा अगर दुबला पतला भी हो तो गदहों के पूरे अस्तबल से अच्छा है।

- अज्ञात
<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book