लोगों की राय

विविध >> 1000 कंप्यूटर इंटरनेट प्रश्नोत्तरी

1000 कंप्यूटर इंटरनेट प्रश्नोत्तरी

विनय भूषण

प्रकाशक : सत्साहित्य प्रकाशन प्रकाशित वर्ष : 2015
पृष्ठ :170
मुखपृष्ठ : सजिल्द
पुस्तक क्रमांक : 1579
आईएसबीएन :9788177213065

Like this Hindi book 7 पाठकों को प्रिय

16 पाठक हैं

प्रस्तुत है 1000 कंप्यूटर इंटरनेट संबंधी प्रश्न तथा उनके उत्तर....

1000 Computer-Internet Prasnottari a Hindi Book by Vinay Bhushan 1000 कंप्यूटर इंटरनेट प्रश्नोत्तरी - विनय भूषण

प्रस्तुत हैं पुस्तक के कुछ अंश

इस पु्स्तक में 1000 प्रश्नों के माध्मय से कंप्यूटर से संबंधित अनेक जानकारियाँ दी गई है। कंप्यूटर का आविष्कार,कंप्यूटर की पीढ़ियाँ,डिजिटल कंप्यूटरों का वर्गीकरण, कंप्यूटर एक परिचय सेकेंडरी मेमोरी,इनपुट/आउटपुट उपकरण,इंटरफेस,साँफ्टवेअर,आँपरेटिंग सिस्टम डाटा संचार ,कंप्यूटर नेटवर्क व्यवस्था,कंप्यूटर वायरस एवं सुरक्षा प्रबंधन सुपर कंप्यूटर इंटरनेट,ई-मेल,एफ.टी.पी. और टेलनेट कंप्यूटर और भारत तथा कंप्यूटर और कैरियर जैसे अध्यायों के द्वारा इस पुस्तक में कंप्यूटर की दुनिया की रोचक व रोमांचक यात्रा कराई गई है।

 

अपनी बात

यह बात अकसर छिपी रह जाती है कि दूसरे विश्व युद्ध के दबाव की वजह से उन दिनों शोध कार्य में तेजी आई थी। इसी तेजी के दौर में अमेरिका के सुरक्षात्मक प्रयास यानी दुश्मन का ठीक-ठीक लक्ष्य कर उसे मार गिराने के प्रयास के दौरान ही 15 फरवरी, 1946 को एनियाक नामक कंप्यूटर दुनिया के सामने पहली बार आया था। तब से लेकर आज तक हमारी जिंदगी में कंप्यूटर की दखल बढ़ती ही जा रही है। उसके आकर्षण से क्या बच्चे, क्या बड़े-कोई नहीं बच पा रहा है। हिसाब लगाना हो या गाने सुनना हो, गप करना हो या शोध करना हो, सबके लिए बाँहें फैलाए रहता हैं कंप्यूटर।
जीवन के किसी भी काम को कर पाना एक अकेले इनसान के वश का नहीं है तो फिर इस पुस्तक का सारा श्रेय मेरा कैसे हो सकता है ? किताब लिख पाऊँगा, ऐसी उम्मीद नहीं थी। चूँकि समाचार-पत्रों के लिए लिखने का काम करता था, प्रसिद्ध विज्ञान लेखक श्री दिलीप एम. सालवी की लगातार हौसला आफजाई की वजह से यह पुस्तक लिखने की शुरुआत हो सकी। अपने मित्र फिरोज और उपेंद्र के प्रति आभार व्यक्त करना चाहता हूँ, जिन्होंने लगातार टेलीफोन कर-करके मुझ पर लेखन के लिए दबाव बनाए रखा। चुन्नू, मनोज, बबलू, बाबू मंटू और ममता के प्रति सामग्री संकलन में मदद के लिए आभार व्यक्त करता हूँ।

 

-विनय भूषण

 

1
कंप्यूटर का आविष्कार

 

1.    सूचना तकनीक का सबसे महत्त्वपूर्ण घटक क्या है ?
(अ) टेलीविजन                (ब) टेलीफोन
(स) टेलीप्रिंटर                    (द) कंप्यूटर

2.    कंप्यूटर के आविष्कार का मौलिक उद्देश्य क्या था ?
(अ) तेज गणना करनेवाली मशीन का निर्माण
(ब) मौसम की जानकारी देनेवाली मशीन का निर्माण
(स) रेल आरक्षण के लिए टिकट बनानेवाली मशीन का निर्माण             
(द) चोर पकड़नेवाली मशीन का निर्माण

3.    गणना करनेवाला सबसे पुराना उपकरण किसे माना जाता है ?
(अ) कंप्यूटर                    (ब) नेपियर्स बोन
(स) एबैकस                    (द) कैलकुलेटर

4.    गणना का आविष्कार किस देश में हुआ था ?
(अ) भारत                (ब) चीन
(स) पाकिस्तान            (द) नेपाल

5.    गणना किस सदी का आविष्कार है ?
(अ) पाँचवीं सदी                (ब) बींसवीं सदी
(स) सोलहवीं सदी                (द) ईसा पूर्व 450

6.    गणना का उपयोग किस काम के लिए होता था ?
(अ) गुणा करने के लिए        (ब) भाग देने के लिए
(स) वर्गमूल निकालने के लिए    (द) जोड़ने-घटाने और किसी संख्या को बताने के लिए

7.    गणना उपकरण किस आकार का होता था ?
(अ) वर्गाकार लकड़ी का फ्रेम
(ब) वृत्ताकार लकड़ी का फ्रेम
(स) त्रिभुजाकार लकड़ी का फ्रेम
(द) आयताकार लकड़ी का फ्रेम

8.    एबैकस किस काम को कर पाने में असक्षम था ?
(अ) जोड़ना                    (ब) घटाना
(स) गुणा और भाग देना            (द) महत्तम निकालना

9.    नेपियर्स बोन भी गणना करनेवाले पुराने उपकरणों में से एक माना जाता है। इसके आविष्कार का नाम बताएँ ?
(अ) सर जॉन नेपियर            (ब) सर जोसफ नेपियर
(स) सर जैक नेपियर            (द) सर जूडस नेपियर

10.    नेपियर्स बोन का आविष्कार कब हुआ ?
(अ) 1600 ई.                (ब) 1614 ई.
(स) 1617 ई.                (द) 1620 ई.

11.    एबैकस की तुलना में नेपियर्स बोन कौन-कौन से काम अधिक कर सकता था ?
(अ) गुणा करना और भाग देना               
(ब) गुणा करना और जोड़ना
(स) जोड़ना और घटाना                   
(द) जोड़ना और भाग देना

12.    सर जॉन नेपियर क्या थे ?
(अ) गणितज्ञ                (ब) रसायनज्ञ
(स) भौतिकीविद्            (द) जीव विज्ञानी

13.    नेपियर्स बोन क्या था ?
(अ) तराशी गई अस्थियों से बने ग्यारह आयताकार छड़ों का एक सेट
(ब) तराशी गई अस्थियों से बने बारह आयताकार छड़ों का एक सेट
(स) तराशी गई अस्थियों से बने तेरह आयताकार छड़ों का एक सेट
(द) तराशी गई लकड़ियों से बने ग्यारह आयताकार छड़ों का एक सेट

14.    प्रथम यांत्रिक गणना मशीन कब निर्मित हुई ?
(अ) 1642 ई.                    (ब) 1542 ई.
(स) 1742 ई.                    (द) 1842 ई.

15.    प्रथम यांत्रिक गणना मशीन किसने निर्मित की ?
(अ) ब्लेज पास्कल                (ब) ग्लेज पास्कल
(स) स्वेज पास्कल                (द) ब्लेजर पास्कल

16.    पास्कल ने यांत्रिक गणना मशीन का निर्माण क्यों किया था ?
(अ) टैक्स के काम में पिता की मदद के लिए
(ब) प्यापार में मदद के लिए
(स) धन कमाने के लिए
(द) छोटी मशीन बनाने के लिए

17.    ‘अरिथमेटिकल रेप्लिका’ नामक गणक मशीन का आविष्कार किसने किया ?
(अ) जर्मन गणितज्ञ गॉटफ्रीड लीबनित्ज
(ब) जर्मन साहित्यकार गुंटर ग्रास
(स) जर्मन दार्शनिक कार्ल मार्क्स                   
(द) जर्मन नाटककार बर्टोल्ट ब्रेख्त

18.    अरिथमेटिकल रेप्लिका गणक मशीन का आविष्कार कब हुआ था ?
(अ) 1671 ई.                    (ब) 1771 ई.
(स) 1871 ई.                    (द) 1971 ई.

19.    वस्त्रों पर मुश्किल डिजाइन और पैटर्न उतारने हेतु करघों में प्रत्येक धागे को स्वत: नियंत्रित करने के लिए प्रथम पंच कार्ड सिस्टम बनानेवाले फ्रांसीसी का क्या नाम था ?
(अ) जोसफ जेकुआर्ड            (ब) जोसफ स्टालिन
(स) जोसफ हेनरी            (द) जोसफ मार्क

20.    प्रथम मेकैनिकल कंप्यूटर जिसने आधुनिक कंप्यूटर की नींव डाली, क्या था ?
(अ) स्टीम इंजन            (ब) एनालिटिकल इंजन
(स) तेल इंजन                (द) बिजली इंजन

21.    एनालिटिकल इंजन का आविष्कार किसने किया ?
(अ) ब्लेज पास्कल                (ब) चार्ल्स बैबेज
(स) जॉन नेपियर        (द) गॉटफ्रीड

22.    चार्ल्स बैबेज ने एनालिटिकल इंजन का आविष्कार कब किया था ?
(अ) 1833 ई.                    (ब) 1733 ई.
(स) 1933 ई.                    (द) 1633ई.

23.    सन् 1822 में बैबेज ने किस इंजन का आविष्कार किया था ?
(अ) डिफरेंस इंजन            (ब) एनालिटिकल इंजन
(स) मेकैनिकल इंजन            (द) सोलर इंजन

24.    ‘कंप्यूटर का पिता’ किसे कहा जाता है ?
(अ) चार्ल्स बैबेज                (ब) हॉलरिथ
(स) जेकुआर्ड                    (द) बिल गेट्स

25.    एनालिटिकल इंजन एक मिनट में कितनी गणना करने में सक्षम था ?
(अ) 60                    (ब) 80
(स) 100                    (द) 120

26.    एनालिटिकल इंजन किन पाँच अंगों से मिलकर बना था ?
(अ) स्टोर अरिथमेटिक यूनिट, कंट्रोल यूनिट, इनपुट डिवाइस, आउटपुट डिवाइस
(ब) स्टोर, ज्योमेट्रिक यूनिट, कंट्रोल यूनिट, इनपुट यूनिट, आउटपुट डिवाइस
(स) डिस्प्ले, मॉनिटर, चिप्स, प्रोसेसर, ट्रांजिस्टर
(द) स्टोर, कंट्रोल यूनिट, मॉनिटर डिस्प्ले, चिप्स

27.    चार्ल्स बैबेज द्वारा निर्मित एनालिटिकल इंजन किस किस्म का कंप्यूटर था ?
(अ) इलेक्ट्रिकल                    (ब) मेकैनिकल
(स) इलेक्ट्रॉनिक                    (द) टेक्नीकल

28.    प्रथम पंच कार्ड मशीन कब निर्मित हुई ?
(अ) 1820 ई.                    (ब) 1720 ई.
(स) 1620 ई.                    (द) 1825 ई.

29.    इलेक्ट्रो मेकैनिकल पंच्ड कार्ड इक्विपमेंट का निर्माण किसने किया ?
(अ) जोसफ जैकुआर्ड            (ब) डॉ.हरमन होलरिथ
(स) ब्लेज पास्कल            (द) नेपियर

30.    इलेक्ट्रो मेकैनिकल पंच्ड कार्ड इक्विपमेंट कब निर्मित हुआ ?
(अ) 1887 ई.                    (ब) 1787 ई.
(स) 1687 ई.                    (द) 1587 ई.

31.    डॉ. होलरिश ने अपनी मशीन में सुधार कर एक नया उपकरण बनाया था, उसका क्या नाम था ?
(अ) पंच मशीन                (ब) सिलाई मशीन
(स) कटाई मशीन                (द) सेंसस मशीन

32.    सेंसस मशीन कब निर्मित हुई ?
(अ) 1890 ई.                    (ब) 1891 ई.
(स) 1892 ई.                    (द) 1894 ई.

33.    कंप्यूटर के इतिहास में विश्व का प्रथम प्रोग्रामर किसे माना जाता है ?
(अ) लेडी एडा लवलेस                (ब) लेडी चैटर्ली
(स) लेडी फिंगर                (द) लेडी जेम्स

 

2
कंप्यूटर की पीढ़ियाँ

 

34.    प्रथम विद्युत कंप्यूटर का क्या नाम था ?
(अ) मार्क-I                (ब) पायनियर- I
(स) एप्पल-I                (द) इंटेल- I

35.    मार्क-I के निर्माता का क्या नाम  था ?
(अ) होवार्ड ऐकेन            (ब) होवार्ड एंड
(स) जेम्स वाट            (द) जेम्स जेटकिन

36.    मार्क-I आकार में कितना लंबा था ?
(अ) 15 मीटर                    (ब) 25 मीटर
(स) 35 मीटर                    (द) 45 मीटर

37.    मार्क-I नामक कंप्यूटर दरअसल क्या था ?
(अ) रोबोट               
(ब) इंजिन
(स) ऑटोमैटिक सिक्वेंस कंट्रोल्ड कैलकुलेटर           
(द) डिजिटल डायरी

38.    और यह किस किस्म का कंप्यूटर था ?
(अ) अर्द्धचालित            (ब) पूर्णत: स्वचालित
(स) हस्त चालित            (द) इनमें से कोई नहीं

39.    कंप्यूटर में लगे पुरजों के आधार पर उन्हें कितनी पीढियों में बाँट सकते हैं ?
(अ) 4                (ब) 5
(स) 6                (द) 7

40.    प्रारंभिक दिनों में कंप्यूटर में ट्रांजिस्टर की जगह क्या इस्तेमाल होता था ?
(अ) वैक्यूम ट्यूब        (ब) आई.सी.
(स) ट्यूब            (द) मरकरी







































प्रथम पृष्ठ

लोगों की राय

No reviews for this book