लोगों की राय

खाना खजाना >> क्या खायें और क्यों खायें

क्या खायें और क्यों खायें

डॉ. मधुर अग्रवाल

प्रकाशक : रोजगार प्रकाशन प्रकाशित वर्ष : 2020
पृष्ठ :256
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 15986
आईएसबीएन :9788190591003

Like this Hindi book 0

भोजन द्वारा चिकित्सा

भूमिका


प्रत्येक व्यक्ति प्रतिदिन भोजन ग्रहण करता है क्योंकि यह- जीवित रहने के लिये आवश्यक है और ऊर्जा का स्रोत है। लेकिन भोजन की उपयोगिता केवल शरीर को कार्यशील बनाये रखने तक ही सीमित नहीं है बल्कि भोजन ग्रहण करने वाले व्यक्ति को एक आन्तरिक तृप्ति प्रदान करना भी इसका उद्देश्य है। इसीलिये ही आदिम मानव अन्न को कच्चा ही खाता था लेकिन सभ्यता के विकास के साथ-साथ उसने अनाज को पकाना सीखा और फिर धीरे-धीरे विविध प्रकार के व्यञ्जन भी बनाने प्रारम्भ किये। वास्तव में, यही हमारी आत्मा की माँग थी।

इस प्रकार से स्पष्ट है कि- भोजन का हमारे जीवन में बहुत अधिक महत्व है और इसी भोजन के उचित प्रयोग से मानव अपने शारीरिक स्वास्थ्य को सदढ़ बनाये रख सकता है तथा अपनी मानसिक क्षमताओं का भी समुचित विकास कर सकता है।

सभी मनुष्य अपने जीवन में भोजन का सही महत्व समझें और उसके उचित प्रयोग से अपनी शारीरिक व मानसिक उन्नति कर सकें इसी उद्देश्य से प्रस्तुत पुस्तक की रचना की गई है।

Next...

प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

लोगों की राय

No reviews for this book