लोगों की राय

उपन्यास >> दुखमोचन

दुखमोचन

नागार्जुन

प्रकाशक : राजकमल प्रकाशन प्रकाशित वर्ष : 2022
पृष्ठ :138
मुखपृष्ठ : सजिल्द
पुस्तक क्रमांक : 16091
आईएसबीएन :9788171788743

Like this Hindi book 0

दुखमोचन एक गाँव की कहानी है। ऐसे एक पिछड़े गाँव की कहानी, जहाँ युगों से निश्चल पड़ी जिंदगी नये युग की रोशनी पाकर धीरे–धीरे जाग रही है। मौजूदा परिवेश में प्रकारान्तर से यह देश के हर पिछड़े गाँव के जागने की कहानी है। दुखमोचन में लोकजीवन के चितेरे कथाकार नागार्जुन ने अलग–अलग जातियों और वर्गों में बँटे उस ठेठ देहाती समाज का जीवन्त चित्रण किया है, जो आज भी अभावों और विवशताओं में जीता है। दुखमोचन एक छोटा मगर शक्तिशाली उपन्यास है। इसका नायक ‘दुखमोचन’ नयी युग–चेतना का संवाहक है। अंध रूढ़ियों और पुराने संस्कारों से ग्रस्त समाज में बदलाव लाने के लिए वह जो संघर्ष करता है, उसे कथाकार ने बड़ी मार्मिकता से चित्रित किया है। पीड़ितों और दलितों के रहबर के रूप में दुखमोचन की भूमिका जहाँ मन में प्रेरणा जगाती है, वहीं नित्याबाबू और त्रिजुगी चैधरी जैसे गाँव के इने–गिने सम्पन्न लोगों के फरेबों और कुचक्रों से रोष उत्पन्न होता है।

प्रथम पृष्ठ

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book