लोगों की राय

विविध >> 1000 विज्ञान प्रश्नोत्तरी

1000 विज्ञान प्रश्नोत्तरी

दिलीप एम.सालवी

प्रकाशक : सत्साहित्य प्रकाशन प्रकाशित वर्ष : 2017
पृष्ठ :168
मुखपृष्ठ : सजिल्द
पुस्तक क्रमांक : 1625
आईएसबीएन : 9788177212785

Like this Hindi book 1 पाठकों को प्रिय

331 पाठक हैं

प्रस्तुत है 1000 विज्ञान से संबंधी प्रश्न तथा उनके उत्तर..

1000 Vigyan Prashnottari - A quiz book on Scientific facts by Dilip M Salvi - 1000 विज्ञान प्रश्नोत्तरी - दिलीप एम.सालवी

प्रस्तुत हैं पुस्तक के कुछ अंश

आरंभ से ही मानव स्वभाववश खोजी प्रवृत्ति का रहा है। उसके मस्तिष्क में सवाल कौंधते रहे हैं-यह क्या है, कैसे है, क्यों हैं आदि। ऐसे ही सवालों से जूझने का नाम विज्ञान है। सवालों की तह में जाने की कोशिश से ही हम जान पाते हैं कि हमारी पृथ्वी पर कभी डायनासोर जैसे विशाल सरीसृप का राज हुआ करता था तथा पृथ्वी सूर्य की परिक्रमा करती है, न कि सूर्य पृथ्वी की-और ऐसे ही अनंत सवाल हैं, जो विज्ञान ने हमारे समझ रखे हैं।

आज विज्ञान के प्रभामंडल से हमारी दुनिया ओतप्रोत है। जिधर भी निगाह डालिए उधर उसकी मौजूदगी मिलेगी-रेडियो, टेपरिकॉर्डर, सिनेमा, वीडियो, फ्रिज, वांशिन मशीन, टेलीविजन, कंप्यूटर, कार, रेल, जहाज रॉकेट, मिसाइल, परमाणु बम आदि। यह सूची और भी लंबी है। जीवन का ऐसा कोई कोना नहीं बचा है जहाँ उसका हस्तक्षेप नहीं है, चाहे नितांत व्यक्तिगत हो या सामाजिक।

जीवन में विज्ञान की इतनी उपयोगिता के बाद भी इसकी अनेक ऐसी छोटी-छोटी एवं महत्त्वपूर्ण बातें हैं, जिनसे हम अनभिज्ञ हैं। इस पुस्तक में इन्हीं बातों को रोचक प्रश्नों के माध्यम से पाठकों तक पहुँचाने का प्रयत्न किया गया है।

 

आभार

 

डॉ. एन.आर. माकंड को विशेष धन्यवाद। उनकी सलाह से ही इस पुस्तक को मौजूदा स्वरूप मिल पाया है। डॉ. पी.के. पंडा, श्री के.डी.पी. राव और श्री विजया राव को भी उनके उपयोगी और महत्त्वपूर्ण सुझावों के लिए धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ। लिखने के दौरान पूर्ण सहयोग प्रदान करने के लिए प्रिय स्मृति सालवी को भी धन्यवाद देता हूँ।
निम्नलिखित एजेंसियों और कंपनियों ने इस पुस्तक में प्रकाशन के लिए चित्र उपलब्ध कराए हैं- यू.एस.आई.एस. डॉक्यूमेंटेशन यूनिट; यू.एस.एस.आर. इन्फॉर्मेशन सेंटर; ब्रिटिश इन्फॉर्मेशन सर्विसेज; विश्व स्वास्थ्य संगठन, दिल्ली; बेल प्रयोगशाला, संयुक्त राज्य अमेरिका; मारकोनी कंपनी लिमिटेड, ब्रिटेन; इरोस डाटा सेंटर, अमेरिका; सनसाइन इन्क., अमेरिका; मिट्योरोलॉजी नेशनल, फ्रांस।

यू.एस.आई.एस. के श्री एन.के.वधवा, यू.एस.एस.आर. इन्फॉर्मेशन सेंटर के गोपी मेनन और ब्रिटिश इन्फॉर्मेशन सर्विसेज को मालती जय कुमार के प्रति विशेष आभार। दिनेश सिन्हा, संदीप शंकर और पी. दयानंद धन्यवाद के पात्र हैं, जिन्होंने मुझे पुस्तक के लिए कुछ आवश्यक चित्र उपलब्ध कराए।

 

प्रस्तावना

 

विज्ञान प्रश्नोत्तरी की पुस्तक सिर्फ किसी की जानकारी की जाँच कर सकती है, न कि विज्ञान और तकनीक के ज्ञान की। खगोल विज्ञान से मानव शास्त्र, ऊर्जा से पर्यावरण और उद्योग से संस्थानों तक-इस पुस्तक में इन सभी विषयों का साथ-साथ जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में पड़ने वाले प्रभावों को भी छूने की कोशिश की गई है। संक्षेप में कहें तो इसका उद्देश्य सामाजिक, ऐतिहासिक, और सांस्कृतिक दृष्टिकोण से विज्ञान और तकनीक संबंधी चेतना की जाँच करना है। इस पुस्तक को पूरा पढ़ें तो आपको पता चलेगा कि विज्ञान और तकनीक को अलगाव में नहीं लेना चाहिए।

जीवन के हर क्षेत्र में इसकी शाखाएँ हैं। विज्ञान और तकनीक को एक परिघटना के रूप में लिया जाना चाहिए, जो दुनिया को धीरे-धीरे बदल रही है-यकीनन भले के लिए। विज्ञान मात्र प्रयोगशाला तक ही केन्द्रित नहीं है, विज्ञान की सीमाएँ असीम हैं। मगर हमें इसका जल्दबाजी में अनुसरण नहीं करना चाहिए। हमारे अपने हित में इस्तेमाल करने के पूर्व सावधानी से सोच लेना चाहिए; क्योंकि विज्ञान खलनायक भी है। विज्ञान की जानकारी की जाँच करने और अज्ञात पहलुओं के बारे में जानकारी देने के अलावा यदि यह पुस्तक इस भावना को पाठकों तक ले जाने में कामयाब होती है तो मेरा इसे लिखने का उद्देश्य पूरा हो जाएगा। हालाँकि यह पुस्तक बच्चों और किशोरों को ध्यान में रखकर लिखी गई है; मगर यह उनके लिए भी रुचिकर होगी जो इस विज्ञान के बारे में कुछ दिमागी कसरत करना चाहते हों।
मुझे प्रसन्नता है कि यह पुस्तक हिन्दी के पाठकों के बीच जा रही है।

 

दिलीप एम. सालवी

 

1

पहले पहल

 

 

प्रथम वैज्ञानिक

 

1.    अपने कंप्यूटर के लिए कंप्यूटर भाषा का इस्तेमाल करनेवाला पहला वैज्ञानिक कौन था ?
(अ) जॉर्ज स्टिबिट्ज
(ब) चार्ल्स बैबेज
(स) जी. डब्ल्यू. लैब्निज
(द) कोनराड ज्यूस
2.    पुरुष के लिए ----- और महिला के लिए  संकेत का प्रयोग सबसे पहले किसने किया ?
(अ) अरस्तू
(ब) चार्ल्स डार्विन
(स) कैरोलस लिनियस
(द) रिचर्ड ओवेन
3.    अत्यधिक ऊर्जा प्राप्त करने के लिए विद्युत् कणों को त्वरित करनेवाली पहली साइक्लोट्रॉन मशीन का निर्माण किसने किया ?
(अ) एनरिकी फर्मी
(ब) ई. ओ. लॉरेंस
(स) एलेक्जेंडो वोल्टा
(द) रॉबर्ट जे. वान डि ग्राफ
4.    प्रथम परखनली शिशु पैदा करने की तकनीक किसने विकलित की ?
(अ) पैट्रिक स्टेप्टो
(ब) रॉबर्ट एडवर्ड्स
(स) उपर्युक्त कोई नहीं
(द) दोनों
5.    शुक्र ग्रह के वातावरण का अवलोकन सबसे पहले किसने किया ?
(अ) मिखाइल लोमोनोसोव
(ब) जॉर्ज एयरी
(स) गियोवान्नी कैसिनी
(द) फ्रांसिस बेली
6.    ‘एटॉमिक पाइल’ नामक पहला न्यूक्लियर रिएक्टर किसने बनाया ?
(अ) ऑटो हॉन
(ब) एच. जे. भाभा
(स) फ्रीमैन डाइमन
(द) एनरिको फर्मी
7.    परमाणु की पहली अवधारणा किसने दी ?
(अ) कणाद
(ब) अरस्तू
(स) जॉन डाल्टन
(द) कपिल
8.    धरती के आकार का सही निर्धारण सबसे पहले किसने किया ?
(अ) टोलेमी
(ब) हिप्पारकस
(स) इरेटोस्थेनेस
(द) आर्किमिडीज
9.    धरती की सतह के अन्दर से तेल निकालने वाला पहला व्यक्ति कौन था ?
(अ) जॉन डाल्टन
(ब) एडविन ड्रेक
(स) अल्फ्रेड वेगेनर
(द) जस्टम वॉन लिबिग
10.    पहला इलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कोप बनानेवाला वैज्ञानिक कौन था ?
(अ) मैक्स नॉल और अन्सर्ट रस्का
(ब) अंटोन वान ल्यूवेनहॉक
(स) एच. बिनिग
(द) रॉबर्ट मिलिकन
11.    सबसे पहले किसने बताया कि धरती एक गोला है और यह अपने अक्ष के चारों ओर घूमती है ?
(अ) आर्यभट्ट
(ब) वराहमिहिर
(स) पाइथागोरस
(द) टोलेमी
12.    पैडल से चलाने वाले पहले हवाई जहाज की डिजाइन और निर्माण किसने किया ?
(अ) हेनरी क्रेमर
(ब) ब्रियां एलेन
(स) पॉल मैकक्रिडी
(द) चार्ल्स लिंडबर्ग
13.    प्रथम हैंग-ग्लाइडर पायलट का नाम क्या था ?
(अ) ऑटो लिलियनथल
(ब) जेम्स वान एलेन
(स) ऑरविले राइट
(द) विलियम लैसेल
14.    शून्य को सबसे पहले किसने अंक के रूप में माना और इसका गणितीय इस्तेमाल बताया ?
(अ) ब्रह्मगुप्त
(ब) आर्यभट्ट
(स) प्लेटो
(द) पाइथागोरस
15.    रेडियो तरंगों का पता सबसे पहले किसने लगाया ?
(अ) जी. मारकोनी
(ब) जेम्स सी. मैक्सवेल
(स) हेनरिक हर्ट्ज
(द) निकोला टेस्ला
16.    सबसे पहले किसने बताया कि धरती पर एक बार हिमयुग का हमला हुआ था ?
(अ) गैब्रियल डॉब्री
(ब) जॉर्ज कुवियर
(स) चार्ल्स लियेल
(द) लुईस एगेसिज
17.    रॉकेट के सिद्धान्त का सबसे पहले किसने प्रतिपादन किया ?
(अ) रॉबर्ट गोदार्द
(ब) हरमन ओबर्थ
(स) विली ली
(द) कॉन्सटैंटिन स्यालकोवस्की
18.    सबसे पहले किसने बताया कि शून्य से विभाजित होनेवाली संख्या एक अनंत परिणाम (इनफिनिट क्वांटिटी) है ?
(अ) ब्रह्मगुप्त
(ब) भास्कर
(स) लियोनार्दो द विंसी
(द) महावीर
19.    एक नए ग्रह को ढूँढ़ने वाला प्रथम व्यक्ति कौन था ?
(अ) विलियम हर्शेल
(ब) विलियम लैसेल
(स) जॉन हर्शेल
(द) उरबेन लेवेरियर
20.    सबसे पहले किसने बताया कि रेडियो तरंगें अंतरिक्ष से आती हैं ?
(अ) कार्ल जी. जांसकी
(ब) हरमन वोगल
(स) फ्रिट्ज ज्विकी
(द) ओले रोमर





 

प्रथम पृष्ठ

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book