लोगों की राय

विविध >> 1000 जीव-जंतु प्रश्नोत्तरी

1000 जीव-जंतु प्रश्नोत्तरी

मेनका गाँधी

प्रकाशक : सत्साहित्य प्रकाशन प्रकाशित वर्ष : 2017
पृष्ठ :176
मुखपृष्ठ : सजिल्द
पुस्तक क्रमांक : 2607
आईएसबीएन :9788177212723

Like this Hindi book 12 पाठकों को प्रिय

194 पाठक हैं

1000 जीव-जंतुओं से संबंधित प्रश्न तथा उनके उत्तर....

1000 Jeev Jantu Prashnottari - Menka Gandhi - 1000 जीव जंतु प्रश्नोत्तरी - मेनका गाँधी

प्रस्तुत हैं पुस्तक के कुछ अंश

1000 जीव-जंतु प्रश्नोत्तरी में संसार भर के समस्त जीवों-चाहे वे जल में वास करनेवाले हैं या जमीन पर रहनेवाले हैं अथवा गगन में स्वच्छन्द विचरण करनेवाले, जमीन पर रेंगनेवाले, पानी में तैरने वाले या जमीन पर जीवन के लिए संघर्ष करने वाले हैं- उनकी आदतें, वातावरण, रहन-सहन, शिकार एवं भोजन प्राप्ति, उनकी संतति तथा उनकी जीवन रक्षा की पद्धति से संबंधित रहस्यपूर्ण व जानकारी परक वर्णन है।
जीव-जगत् का समग्र दिग्दर्शन करानेवाले जंतु विज्ञान का विशद् ज्ञान कराने के उद्देश्य से एक हजार प्रश्नों का संकलन बड़ी सूझ-बूझ एवं सरल भाषा में किया गया है।
प्रस्तुत पुस्तक को पढ़कर पाठकगण जीव-जंतुओं के अनोखे संसार की रोचक जानकारी प्राप्त कर इस क्षेत्र में अपने ज्ञान का विस्तार सहज ही कर पाएँगे।

 

(1)
चतुर-चपल

 

 

1. निम्नांकित में से विजातीय कौन है ?
(अ) चीता
(ब) सर्वल (बिल्ली की जाति का अफ्रीकी जानवर)
(स) शेर

2. निम्नांकित में से विजाती कौन है ?
(अ) समद्री साही
(ब) डॉगफिश
(स) रोच

3. निम्नांकित में से विजातीय कौन है ?
(अ) कुत्ता
(ब) हाथी
(स) तिलचट्टा

4. निम्नांकित में से विजातीय कौन है ?
(अ) लिंक्स (बन बिलाव)
(ब) भेड़िया
(स) लामा (हिरण जैसा एक जीव)

5. निम्नांकित में से विजाती कौन है ?
(अ) बीटल (एक प्रकार का भृंग)
(ब) मकड़ी
(स) ड्रेगनफ्लाई (चिउरा)

6. निम्नांकित में से विजातीय कौन है ?
(अ) एमू
(ब) कीवी
(स) कबूतर

7. निम्नांकित में से विजातीय कौन है ?
(अ) ड्यूगाँग
(ब) ओलिंगो
(स) कैपरकैली

 

2 धरती एक जीव अनेक

 

8. दुनिया का सबसे बड़ा जानवर कौन सा है ?
(अ) सिब्बल्ड का रोरक्वैल (बालेनोप्तेरा मुस्कुलुस)
(ब) अफ्रीकी हाथी (लोक्सोदोंता आफ्रीकाना)
(स) नरव्हाल (देल्फिनाप्तेरुस लेउकस)

9. सबसे बड़ा जीवित पक्षी कौन सा है ?
(अ) कनाडा का विशाल हंस (ब्रांता कनादेंसिस माक्सिमा)
(ब) शुतुरमुर्ग (स्त्रूतिओ कामेलुस)
(स) विशाल मोआ पक्षी (दिनोर्निस माक्समुस)

10. निम्नांकित में सबसे छोटी चिड़िया कौन सी है ?
(अ) कम चितकबरी किंगफिशर (चेरिले रुदिस)
(ब) नारिना चिड़िया (आपलोदेर्मा नारिना)
(स) मर्मर चिड़िया (मेल्लिसुगा हेलेनाए)

11. किस मादा स्तनधारी के बच्चे सबसे बड़े होते हैं ?
(अ) बुश पिग (पोतामोकोएरुस पोर्कुस)
(ब) आम टेनरेक (चेंतेतेस एकाउदातुस)
(स) बाबिरुसा (बाबिरोउसा बाबिरुस्सा)

12. किस जीव के दूध में सबसे ज्यादा ग्राम प्रति लीटर शक्कर होती है ?
(अ) बकरी
(ब) हाथी
(स) ह्लेल

13. किस जीव के दूध में ग्राम प्रति लीटर प्रोटीन की मात्रा सबसे ज्यादा होती है ?
(अ) सूँस (पोर्पोएस)
(ब) सूअर
(स) कुत्ता

14. किस जीव के दूध में ग्राम प्रति लीटर वसा की मात्रा सबसे ज्यादा होती है ?
(अ) बिल्ली
(ब) सूँस
(स) गैंडा
15. किस जीव का दूध प्रति लीटर सबसे ज्यादा संतुलित है ?
(अ) ऊँट
(ब) गाय
(स) वोल (चूहे की जाति का एक जीव)

16. मुसीबत में सबसे ज्यादा भयानक हो जानेवाला जानवर कौन सा है ?
(अ) आम छछूँदर (सोरेक्स आरानेउस)
(ब) हनी बैजर (बिज्जू) मेल्लिवोरा कापेंसिस)
(स) सलेटी रंग का बड़ा भालू (उर्सुस होर्रिबिलिस)

17. जीव-जगत् का सबसे खतरनाक सदस्य कौन है ?
(अ) घरेलू मक्खी (मुस्का दोमेस्तिका)
(ब) हिमालय का वाइपर सर्प (अगकिस्त्रोदोन हिमालयनुस)
(स) हथौड़े के सिरवाला विशाल शार्क (स्फिर्ना मोक्कारन)

18. कीटों का सबसे बड़ा गण कौन सा है ?
(अ) मक्खी (डिप्टेरा)
(ब) बीटल्स (कोलेओप्टेरा)
(स) कर्णकीट (डेर्माप्टेरा)

19. जंतु-जगत् में सबसे ऊँची छलाँग लगाने का रिकार्ड किसके पास है ?
(अ) पिस्सू (सिफोनाप्टेरा)
(ब) असली कुरंग (आम्टिलोपिन)
(स) मेढक (सालिएंटिआ)

20. दुनिया का सबसे बड़ा उभयचर (एंफीबियन) कौन है ?
(अ) एंडीज का सबसे बड़ा अभयचर (मेगालोबाक्त्रुस दाविदिआनुस)
(ब) एंडीज का टोड (बूफो आरुंको)
(स) दक्षिण अमेरिकी विशाल टोड (बूफो इक्तेरिकुस)


21. सबसे तेज दौड़नेवाला पक्षी कौन सा है ?
(अ) कोरी सारंग (आर्देओतिस कोरी)
(ब) शुतुरमुर्ग (स्त्रूतिओ कामेलुस)
(स) स्थलीय लाल फाख्ता (कोलुंबिगाल्लिना तल्पाकोती)

22. निम्नांकित में से कौन सी चिड़िया सबसे बड़ा अंडा देती है ?
(अ) ऑस्ट्रेलिया का सारस (ग्रुस रुबांदिका)
(ब) शुतुरमुर्ग (स्त्रूतिओ कामेलुस)
(स) विशाल आर्गस (आर्गुसिआनुस आर्गुस)

23. विश्व की सबसे तेज उड़नेवाली चिड़िया कौन सी है ?
(अ) काँटेदार पूँछवाली पर्वतीय चिड़िया (आमुस, मेल्बा)
(ब) किटीवेक (रिस्सा त्रिदाक्तिला)
(स) मलाबार ट्रोगॉन (हॉर्पाक्तुस फ़ाशिआतुस)
(द) भारतीय कोर्सर (कुर्सोरिउस कोरोमंजेलिकुस)

24. जंतु-जगत् में किस जानवर की आँखें सबसे बड़ी हैं ?
(अ) अफ्रीकी हाथी (लोक्सोदोंता आफ्रीकाना)
(ब) दानव स्क्विड (आर्कितोउतिस प्रिंचेप्स)
(स) नीली ह्वेल (बालनोप्तेरा मुस्कुलुस)

25. विश्व का सबसे छोटा बंदर कौन सा है ?
(अ) सम्राट् टमैरिन (सागुइलुस इंपेरातोर)
(ब) जापानी मैकॉक (मकाका फुस्काता)
(स) पिग्गी मार्मोसेट (चेबुएल्ला पिग्मेआ)

26. उड़नेवाली सबसे भारी चिड़िया कौन सी है ?
(अ) गूँगा हंस (चिग्नुस ओलोर)
(ब) गैंडा ऑकलेट (चेरोरिका कोरी)
(स) कोरी सारंग (आर्देओतिस कोरी)

27.बिना रीढ़ का सबसे बड़ा जानवर कौन सा है ?
(अ) दानव स्कैलप (पेक्तेन माक्सिमुस)
(ब) दालीदार अजगर (पीतोन रेतिकुलातेसु)
(स) विशाल स्किवड (आर्कितेउतिस प्रिंचेप्स)


28. विश्व का सबसे भारी कीट कौन सा है ?
(अ) अफ्रीकी गोलियाथ बीट्ल (गोलिआतुस मेलेआग्रिस)
(ब) ग्रेट वाइसरॉय (लिमेनितिसि पोपुलि
(स) ग्रेटर वैक्स मॉथ (गाल्लेरेआ मेल्लोनेल्ला)

29. किस जानवर की उम्र अब तक सबसे ज्यादा लंबी दर्ज की गई है ?
(अ) अफ्रीकी हाथी (लोक्सोदोंता आफ्रीकाना)
(ब) गालपागोस कछुआ (तेस्तुदो एलेफांतोपुस)
(स) स्पर्म ह्वेल (फिसेतेर कातोदोन)


30. जंतु-जगत् के किस वर्ग की दृष्टि अति तीक्ष्ण है ?
(अ) पक्षी
(ब) स्तनधारी
(स) मत्स्य


31. पालतू बिल्ली की सबसे बड़ी नस्ल कौन सी है ?
(अ) मैंक्स (ब) रैगडॉल (स) सियामी

32.किस पक्षी का घोसला सबसे बड़ा होता है ?
(अ) सामाजिक वीवर (फिलेताइरुस सोचिउस)
(ब) काले पंख वाला स्टिल्ट (हिमांतोपुस हिमांतोपुस)
(स) गंजी चील (हालिआचेतुस लेउकोचेफालुस)


33. विश्व का सबसे बड़ा सरीसृप कौन सा है ?
(अ) एस्चुअरी का मगरमच्छ (क्रोकोदिलुस पोरोसुस)
(ब) अजगर (बोआ कोन्स्त्रिक्तोर)
(स) गिला मॉन्स्टर (हेलोदेर्मा सुस्पेक्तुम)


34. विश्व का सबसे लंबा जहरीला सर्प कौन सा है ?
(अ) किंग कोबरा (ओफिओफागुस हन्ना)
(ब) एस्प वाइपर (विपेरा आस्पिस)
(स) विदूषक कोरल स्नेक (मीक्रूरुस फुल्विउस)

35. विश्व का सबसे लम्बा सर्प कौन सा है ?
(अ) रबर बोआ (कारिना बोत्ताए)
(ब) पीला अनाकोंडा (एउनेक्तेस नोतेउस)
(स) जालीदार अजगर (पीतोन रेतिकुलातुस)

36. विश्व का सबसे छोटा सर्प कौन सा है ?
(अ) सूत्रसर्प (लेप्तोतिफ्लोप्स बिलिनेआता)
(ब) कॉर्न स्नेक (एलाके गुत्ताता)
(स) लिन का बौना सर्प (कालामारिआ लिन्नाएइ)


37. पालतू बिल्ली की सबसे छोटी नस्ल कौन सी है ?
(अ) अबीसीनियाई
(ब) सिंगापुरा
(स) अंगोरा


38. विश्व में क्रस्टेशिया वर्ग का सबसे भारी जीव कौन सा है ?
(अ) यूरोपीय लॉब्स्टर (होमारुस बुल्गारिस)
(ब) डब्लिन की खाड़ी का झींगा (नेफ्रोप्स नोर्वेजिकुस)
(स) उत्तर अटलांटिक लॉब्स्टर (होमारुस अमेरिकानुस)


39. सबसे लंबा जानवर कौन सा है ?
(अ) अफ्रीकी हाथी (लोक्सोदोंता आफ्रीकाना)
(ब) जिराफ (जिराफ्फा कामेलोपार्दालिस)
(स) दानव स्क्विड (आर्कितेउतिस)




40. किस जीव की घ्राण शक्ति सबसे तेज है ?
(अ) पूर्वी जंगली चूहा (नेओतोमा फ्लोरिदाना)
(ब) सुनहरी गिलहरी (चितेल्लुस लातेरलिस)
(स) नर पतंगा (एउदिआ पावोनिआ)


41. सबसे बड़ा स्थलीय जीव कौन सा है ?
(अ) अफ्रीकी हाथी (लोक्सोदोंता आफ्रीकाना)
(ब) अमेरिकी बाइसन (बिसोन बिसोन)
(स) हुक जैसे होंठवाला काला गैंडा (दिचेरोस एइकोर्निस)


42. सबसे तेज गति से छोटी दूरी तय करनेवाला धावक जीव कौन सा है ?
(अ) चीता (आचिनोनिक्स युवातुस)
(ब) गेरेनक (लितोक्रानिउस वाल्लेरी)
(स) तर्पन (एक्यूस प्रजेवाल्स्कीइ प्रजेवाल्स्कीइ)


43. किस स्तनधारी जीव की गर्भ धारण की अवधि सबसे लंबी है ?
(अ) ध्रुवीय भालू (तालार्क्तोस मारितिमुस)
(ब) लाल कोलोबस बंदर (कोलोबुस बादिउस)
(स) एशियाई हाथी (एलेफास माक्सिमुस)


44. किस जीव की सींग सबसे लंबी होती हैं ?
(अ) मूस (आल्चेस आल्चेस)
(ब) ग्रेटर कूडू (त्रागोलाफुस स्त्रेप्सिचेरोस)
(स) पनियल भैंस (बुबालुस आर्ने)

45. किस नस्ल के पालतू कुत्ते सबसे भारी होते हैं ?
(अ) साइबेरियन हस्की
(ब) इंग्लिश मैस्टिक
(स) सेंट बरनार्ड
46. किस नस्ल के पालतू कुत्ते सबसे तेज धावक होते हैं ?
(अ) इटालियन ग्रेहाउंड
(ब) फ्रॉक्स टेरियर
(स) सालुकी

47. किस नस्ल के पालतू कुत्ते सबसे लंबे होते हैं ?
(अ) एल्कहाउंड
(ब) आयरिश वुल्फहाउंड
(स) ग्रेट डेन

48. पालतू कुत्तों की कौन सी नस्ल सबसे छोटी होती है ?
(अ) चिटुआहुआ
(ब) यॉर्कशायर टेरियर
(स) टॉय पूड्ल

49. जंतु-जगत् के किस जीव में सबसे तेज गंध होती है ?
(अ) धारी स्कंक (मेफितेस मेफितेस)
(ब) खाँगदार जंगली सूअर (फाकोकोएरुस आएतिओपिकुस)
(स) जोरिला (इक्तोनिक्स स्त्रिआतुस)

50. पंखोंवाले टिड्डी के रूप में मशहूर कौन सा पक्षी दुनिया में सबसे ज्यादा बरबादी फैलानेवाला माना जाता है ?
(अ) लाल चोंचवाला क्विली (क्वेलेआ क्वेलेआ)
(ब) हुडवाला पिट्टा (पित्ता सोर्दिदा)
(स) वीजियन (अनास पेनेलोपे)

51. किस पक्षी का डैना (फैलाने पर) सबसे बड़ा होता है ?
(अ) अल्बाट्रॉस (दिओमेदिआ एस्कुलांस)
(ब) एंडीयन कॉन्डॉर (वुल्तुर ग्रिफुस)
(स) टोपीवाला गिद्ध (नेओफ्रोन मोनाकुस)

52. कौन सी चिड़िया अपने आकार की तुलना में सबसे बड़े अंडे देती है ?
(अ) बार्नेकल हंस (ब्रांता लेउकोप्सिस)
(ब) कीवी (आप्तेरिक्स आउस्त्रालिस)
(स) सीटी बजानेवाला हंस (चिग्नुस कोलुंबिआनुस)

53. सबसे बड़ी पालतू चिड़िया कौन सी है ?
(अ) घरेलू टर्की गिनी मुरगा (मेलेआग्रिस गाल्लोपावो)
(ब) पंखोंवाला गिनी मुरगा (गुत्तेरा प्लूमिफेरा)
(स) हेलमेटवाला गिनी मुरगा (नूमिदा मेलेआग्रिस)

54. दुनिया की सबसे छोटी तितली कौन सी है ?
(अ) ड्वार्क ब्लू (ब्रेफिदिउम बार्बेरे)
(ब) पिग्मी ब्लू (लिकेना एक्सिलुस)
(स) पेल क्लाउडेड येलो (कोलिआस हिले)






























प्रथम पृष्ठ

लोगों की राय

No reviews for this book