लोगों की राय

खाना खजाना >> सुगन्धित पेय

सुगन्धित पेय

सुधा माथुर

प्रकाशक : प्रभात प्रकाशन प्रकाशित वर्ष : 2000
पृष्ठ :159
मुखपृष्ठ : सजिल्द
पुस्तक क्रमांक : 344
आईएसबीएन :81-7315-335-3

Like this Hindi book 4 पाठकों को प्रिय

102 पाठक हैं

विभिन्न स्वास्थ्यवर्धक पेय पदार्थों के बनाने की विधि।

Sugandhit Peya - A Hindi Book by - Sudha Mathur सुगन्धित पेय - सुधा माथुर

प्रस्तुत हैं पुस्तक के कुछ अंश

भारत त्योहारों व मेलों का देश है। यहाँ के पेय पदार्थों का अपना अलग ही महत्त्व रहा है। प्रस्तुत पुस्तक में अलग-अलग स्वादों, सुगन्धों व रंगों के सुस्वाद पेय पदार्थों को बनाने की सरल से सरल विधियाँ बताई गई है। इसमें फलों से दही से, आइसक्रीम एवं मेवों आदि से फ्रूट सोडा, पंच, सूप, शेक आदि बनाने की सरल एवं उत्तम विधियाँ दी गई हैं। इसके अलावा चाय व काफी के विभिन्न प्रकार और उनके बनाने की विधियाँ भी बताई गई हैं। इस पुस्तक की मदद से आप अपने घर पर ही शुद्ध, सुस्वाद व रसीले पेय पदार्थों का आनन्द उठा सकेंगे। साथ ही पेय कला में पारंगत है दूसरों को प्रभावित किये बिना न रहेंगे।

फलों से

पपीता तरंग

सामग्री

1    मध्यम आकार का पपीता (मीठा)       
2    बड़े चम्मच चीनी               
2 नीबू का रस                       
5-6 आलूबुखारे
¼ छोटा चम्मच काला नमक          
ताजी पुदीना पत्ती                       
बर्फ क्यूब।                             

विधि

1. पपीते को दो बराबर भागों में काट लें।
2. एक भाग को किश्ती की तरह बना लें।
3. दूसरे भाग को काटकर मिक्सर जार में डालें। तीन-चार आलूबुखारे व पुदीना पत्ती भी काटकर डालें।
4.बर्फ डालकर, चलाकर पतला रस बना लें।
5. किश्ती पपीतें में मिस्त्री, काला नमक व नीबू का रस डालकर तैयार पेय उसमें भरें।
6. ठंडा पेट स्टरर व चम्मच लगाकर परोसें।
  2 गिलास

लाली लाली


सामग्री-

2 गिलास तरबूज का गूदा
  2 बड़े चम्मच चीनी
½ छोटा चम्मच नमक
¼ छोटा चम्मच काला नमक
¼ छोटा चम्मच काली मिर्च पिसी
चुटकी भर हींग
कुटी बर्फ आवश्यतानुसार
पुदीना पत्ती।

विधि

1.    एक छोटे चम्मच पानी में हींग घोल लें।
2.    मिक्सर जार में तरबूज का गूदा, चीनी, दोनों नमक, काली मिर्च व हींगवाला पानी डालें।
3.    मिक्सर चलाकर पतला रस निकाल लें।
4.    कुटी बर्फ गिलासों में भरें व तरबूज का लाल रस ऊपर से डालकर बारीक कटा पुदीना डालें।
5.    पुदीना पत्ती से सजाकर तुरंत परोसें।
    2 गिलास

पाइनएपल डिलाइट


सामग्री-

½ प्याला अमरूद रस
½ प्याला आम रस
¼ छोटा चम्मच काला नमक
¼ छोटा चम्मच काली मिर्च
½ नीबू का रस
1 पाइनएपल
2-4 आलूबुखारों का रस
ताजी पुदीना पत्ती।

विधि

1.    पाइनएपल को दो भागों में काटकर बीच का गूदा बाहर निकाल लें।
2.    जूसर में डालकर जूस निकालें और आलूबुखारे का रस डालें।
3.    पाइनएपल जूस में अमरूद रस और आम रस मिलाकर काला नमक व काली मिर्च बुरकें।
4.    नीबू रस डालकर-मिलाकर पाइनएपल बॉल में ही रखें।
5.    पुदीना पत्ती से सजाकर परोसें।
   2 गिलास

तरबूजी तराना


सामग्री-

1 1/2 गिलास तरबूज पिसा
½ प्याला केंडेंस्ड मिल्क
½ प्याला पतली क्रीम
  2 बड़े चम्मच मिल्क पाउडर
  1 छोटा चम्मच नीबू रस
  कुटी बर्फ
  पुदीना पत्ती।

विधि

1.    आधा गिलास पिसे तरबूज से बर्फ जमा दें ताकि लाल रंग की बर्फ तैयार हो जाए।
2.    मिक्सर जार में एक गिलास पिसा तरबूज, केंडेंस्ड मिल्क व मिल्क पाउडर डालें और मिक्सी चलाकर मिश्रण को एकरस करें।
3.    कुटी बर्फ डालें व मिक्सी चलाकर झाग उठाएँ।
4.    क्रीम में नीबू का रस मिलाकर हलके हाथ से ठंडे मिश्रण में फेंटें।
5.    ठंडा-ठंडा तराना गिलासों में भरें।
6.    लाल बर्फ डालकर पुदीना पत्ती लगाएँ, फिर पिसी इलायची बुरककर परोंसे।
2-3 गिलास

तरावटी तर


सामग्री-

2 1/2 बड़े चम्मच चीनी
1/2  छोटा चम्मच पुदीना रस
1/2  छोटा चम्मच काला नमक
1/2  छोटा चम्मच जीरा भुना
3 नीबू (मध्यम)
1 छोटा चम्मच अदरक रस
1 बड़ा चम्मच शहद
कुटी बर्फ।

विधि

1.    नीबुओं का रस निकालकर छान लें।
2.    मिक्सर जार में तीनों रस (अदरक, पुदीना, नीबू) तथा चीनी, काला नमक, जीरा व कुटी बर्फ डालकर मिक्सर चलाएँ।
3.    गिलासों में तैयार मिश्रण भरकर शहद डालें।
4.    थोड़ा पानी डालकर और हलका सा मिलाकर पीएँ।
2 गिलास

आलूबुखारा सरप्राइज


सामग्री-

1 किलो आलूबुखारे
1 किलो चीनी
1 छोटा चम्मच काला नमक
2 नीबू का रस
कुटी बर्फ व पानी।

विधि

1.    आलूबुखारों को धोकर काट लें और बीच में गुठली निकालकर गूदे को मिक्सर में डालकर पीस लें।
2.    गूदे में चीनी मिलाकर आँच पर रखें व चला-चलाकर गाढ़ा करें। आँच से उतारकर ठंडा करें।
3.    नमक व नीबू का रस मिलाकर बोतलों में भरें।
4.    परोसते समय गिलास में दो बड़े चम्मच आलूबुखारा पेस्ट, कुटी बर्फ व पानी डालकर मिला लें।
5.    ठंडा-ठंडा आलूबुखारा सरप्राइज परोसें।

जूसी मेलोडी


सामग्री-

¼ प्याला नीबू रस
¼ प्याला क्रीम
4 प्याले दूध
1 प्याला पाइनएपल रस
1 प्याला अंगूर रस
2 बड़े चम्मच चीनी
5-6 अंगूर कटे हुए।

विधि

1.    तीनों रसों को मिला दें व कटे अंगूर डालकर फ्रीजर में जमने के लिए रखें।
2.    दूध में चीनी डालकर, मिक्सर में डालें और मिक्सर चलाकर चीनी मिला लें।
3.    क्रीम डालकर एक बार और मिक्सर चलाएँ। इस मिश्रण को भी फ्रीजर में रखकर बर्फीला ठंडा करें।
4.    परोसने के समय जूस से तैयार बर्फ को कूट लें। गिलासों में चौथाई-चौथाई कुटी बर्फ डालें।
5.    ठंडा दूध डालकर स्टरर या चम्मच लगाकर पीने के लिए परोसें।
2-4 गिलास


प्रथम पृष्ठ

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book