लोगों की राय

महान व्यक्तित्व >> सुभाष चन्द्र बोस

सुभाष चन्द्र बोस

मुकेश नादान

प्रकाशक : ए आर एस पब्लिशर्स एण्ड डिस्ट्रीब्यूटर्स प्रकाशित वर्ष : 2004
पृष्ठ :16
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 5052
आईएसबीएन :0000

Like this Hindi book 1 पाठकों को प्रिय

356 पाठक हैं

इसमें क्रान्तिकारी सुभाष चन्द्र बोस के जीवन पर प्रकाश डाला गया है।

Subhash Chandra Bosh A Hindi Book by Mukesh Nadan

प्रस्तुत हैं पुस्तक के कुछ अंश

सुभाष चन्द्र बोस

देश को ‘जयहिन्द’ का नारा देने वाले तथा इसी ललकार के साथ अंग्रेजों का डटकर सामना करने वाले नेताजी सुभाष चन्द्र बोस का नाम भारत के स्वतन्त्रता संग्राम के महान क्रांतिकारी वीरों में बड़े सम्मान व श्रद्धा के साथ लिया जाता है। अत्यंत निडरता से सशस्त्र उपायों द्वारा सुभाष चन्द्र बोस ने जिस प्रकार अंग्रेजों का मुकाबला किया उसके जैसा अन्य कोई उदाहरण नहीं मिलता है।

महान देशभक्त और कुशल नेता सुभाष चन्द्र बोस की जीवन गाथा आज भी सभी के लिए प्रेरणा का स्त्रोत है। सुभाष चन्द्र बोस का जन्म 23 जनवरी, वर्ष 1897 को कटक में हुआ था। इनके पिता रायबहादुर जानकी नाथ बसु प्रसिद्ध सरकारी वकील थे तथा समाज में उनकी बहुत प्रतिष्ठा थी।

सुभाष की माता प्रभावती देवी धार्मिक विचारों वाली समझदार घरेलू महिला थी। परिवार में सुख सुविधा के लगभग सभी साधन उपलब्ध थे, किन्तु सुभाष अपने बाल्यकाल से ही अपने परिवार के सुखमय वातावरण और परिजनों से अलग खोए-खोए से रहते थे।

प्रथम पृष्ठ

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book