लोगों की राय

नेहरू बाल पुस्तकालय >> महाभारत

महाभारत

के. कुटुम्ब राव

प्रकाशक : नेशनल बुक ट्रस्ट, इंडिया प्रकाशित वर्ष : 2004
पृष्ठ :64
मुखपृष्ठ :
पुस्तक क्रमांक : 507
आईएसबीएन :81-237-0865-3

Like this Hindi book 8 पाठकों को प्रिय

111 पाठक हैं

नेशनल बुक ट्रस्ट द्वारा प्रकाशित नेहरू बाल पुस्तकालय की बच्चों के लिए एक सचित्र रोचक पुस्तक

Mahabharat - A hindi book by K. Kutumbrao

प्रस्तुत हैं पुस्तक के कुछ अंश

महाभारत लिखी थी वेदव्यास ने। उनका असली नाम था कृष्ण द्वैपायन। कथा लिखी अठ्ठारह अध्यायों में।
भरतवंश में शान्तनु नामक बड़े प्रतापी राजा थे। एक दिन गंगा तट पर आखेट खेलते समय उनहें गंगा देवी दिखाई पड़ी। शान्तनु ने उससे विवाह करना चाहा। गंगा ने इसे स्वीकार कर लिया।

शान्तनु से गंगा को एक के बाद एक सात पुत्र हुए। परन्तु गंगा देवी ने उन सभी को नदी में फेंक दिया। बाद में जब उन्हें आठवां पुत्र उत्पन्न हुआ तो उसे नदी में फेंकने के विरुद्ध शान्तनु ने आपत्ति की। गंगा ने अपना विवाह रद्द कर दिया पर वचन दिया कि वह स्वयं बच्चे का पालन-पोषण कर बड़ा कर शान्तनु को लौटा देगी।

प्रथम पृष्ठ

लोगों की राय

No reviews for this book