लोगों की राय

कहानी संग्रह >> एक समर्पित महिला

एक समर्पित महिला

श्रीनरेश मेहता

प्रकाशक : भारतीय ज्ञानपीठ प्रकाशित वर्ष : 2004
पृष्ठ :87
मुखपृष्ठ : सजिल्द
पुस्तक क्रमांक : 7102
आईएसबीएन :81-263-1054-5

Like this Hindi book 3 पाठकों को प्रिय

181 पाठक हैं

नरेश मेहता का श्रेष्ठ कहानी-संग्रह

Ek Samarpit Mahila - A hindi book - by Naresh Mehta

प्रस्तुत हैं पुस्तक के कुछ अंश

कहानी के जिस नयेपन की बार-बार चर्चा की जाती है कदाचित् नरेश मेहता की कहानियाँ पहली बार उसका वास्तविक प्रतिनिधित्व करने में सफल हुई हैं। कहानी को सूक्ष्म से सूक्ष्मतर बनाने, संश्लिष्ट चरित्रों के विधान, कथा-सूत्रों की विश्रृंखलता, अमूर्त प्रतीक विधान एवं व्यंजना-रूपों में नरेश मेहता का योगदान रहा है। उन्होंने आज की कहानी को एक सर्वथा अभिनव दिशा दी है।

डॉ. लक्ष्मीसागर वार्ष्णेय

नरेश मेहता की कहानियाँ उनके रागात्मक बोध की आधुनिक संचेतना, स्थितियों की कॉन्शस शालीनता, भाषा की नयी अर्थवत्ता, पात्रों के अभिनव परिपार्श्व, कविता-जैसी रसानुभूति कराने वाली संवेदनशीलता एवं यथार्थ के नये संदर्भों के कारण विशिष्ट उपलब्धियाँ हैं।
'एक समर्पित महिला' में संगृहीत कहानियों की सर्वाधिक प्रमुख विशेषता इनकी अनूठी प्रतीक योजना एवं भाषा का कलात्मक सौष्ठव है। भाषा, अभिव्यक्ति एवं विषय-वस्तु में नरेश मेहता संस्कारशील कहानीकार हैं इसीलिए इन कहानियों की प्रथम प्रतिक्रिया किंचित जटिलता का आभास दे सकती हैं पर कहानियों में अभिव्यक्ति की नया मर्यादाएँ स्थापित करने में सफल हैं।

डॉ. सुरेशचन्द्र सिन्हा

कहानी-क्रम

एक समर्पित महिला
वर्षाभीगी
श्रीमती मास्टन
एक शीर्षकहीन स्थिति
एक इतिश्री
अनबीता व्यतीत

प्रथम पृष्ठ

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book