लोगों की राय

व्यवहारिक मार्गदर्शिका >> रहस्य

रहस्य

रॉन्डा बर्न

प्रकाशक : मंजुल पब्लिशिंग हाउस प्रकाशित वर्ष : 2009
पृष्ठ :200
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 7177
आईएसबीएन :978-81-8322-094

Like this Hindi book 4 पाठकों को प्रिय

260 पाठक हैं

आप अपने जीवन के हर पहलू – धन, सेहत, संबंध, ख़ुशी और लोक-व्यवहार – में इस रहस्य का प्रयोग कर जीवन के हर पहलू को ख़ुशियों से भर सकते है।...

Rahasya - A Hindi Book - by Rhonda Bern

प्रस्तुत हैं पुस्तक के कुछ अंश

आप अपने हाथों में एक महान रहस्य थामे हैं...
यह युगों-युगों से हस्तांतरित होता आ रहा है। इसे सभी पाना चाहते थे, इसे छिपाया गया, यह खो गया, इसे चुराया गया और ढेर सारी दौलत में ख़रीदा गया। सदियों पुराना यह स्हस्य इतिहास के कुछ सबसे मशहूर लोगों को मालूम था : प्लेटो, गैलिलियो, बीथोवन, एडिसन, कारनेगी, आइंस्टीन तथा अन्य महान आविष्कारकों, धर्मशास्त्रियों, वैज्ञानिकों और चितंकों को। अब यह रहस्य पूरी दुनिया को बताया जा रहा है।
‘‘जब आप यह रहस्य सीखेंगे, तो आप जान जाएँगे कि आप अपने मनचाहे व्यक्तित्व को कैसे पा सकते हैं, अपने मनचाहे काम कैसे कर सकते हैं और अपनी मनचाही चीज़ कैसे पा सकते हैं। आप जान जाएँगे कि आप सचमुच कौन हैं। आप उस सच्ची भव्यता को जान जाएँगे, जो जीवन में आपका इंतज़ार कर रही है।’’

एक महान रहस्य के अंश पुराने काव्य, साहित्य, धर्मों, दर्शनों में सदियों से मौजूद हैं। रहस्य के ये सभी अंश पहली बार इकट्ठे होकर अविश्वसनीय रूप में सामने आ रहे हैं, इस रहस्य का ज्ञान और अनुभव सभी लोगों के जीवन का कायाकल्प कर सकता है।
इस पुस्तक में आप अपने जीवन के हर पहलू–धन, सेहत, संबंध, ख़ुशी और लोक-व्यवहार–में रहस्य का प्रयोग करना सीखेंगे। आप अपने भीतर छिपी उस प्रबल शक्ति को जान जाएँगे, जिसका दोहन नहीं हुआ है। यह एहसास आपके जीवन के हर पहलू को ख़ुशियों से भर सकता है।
रहस्य में आधुनिक युग के उपदेशकों का ज्ञान भी शामिल है, जिन्होंने इसका प्रयोग सेहत, दौलत और सुख हासिल करने में किया है। उनकी रोचक कहानियों से पता चलता है कि रहस्य के ज्ञान पर अमल करने से बीमारियाँ ठीक हो सकती हैं, अथाह दौलत पाई जा सकती है, समस्याओं को सुलझाया जा सकता है और असंभव समझी जाने वाली चीज़ों को हासिल किया जा सकता है।

अनुक्रम



१. रहस्य प्रकट होता है
२. रहस्य का सरलीकरण
३. रहस्य का प्रयोग कैसे करें
४. सशक्त प्रक्रियाएँ
५. धन का रहस्य
६. संबंधों का रहस्य
७. सेहत का रहस्य
८. संसार का रहस्य
९. आपका रहस्य
१॰. जीवन का रहस्य
११. जीवनियाँ


प्रथम पृष्ठ

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book