लोगों की राय

व्यवहारिक मार्गदर्शिका >> गहरा रहस्य

गहरा रहस्य

एनमैरी पोस्टमा (अनुवादक सुधीर दीक्षित)

प्रकाशक : मंजुल पब्लिशिंग हाउस प्रकाशित वर्ष : 2011
पृष्ठ :214
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 7941
आईएसबीएन :9788188569281

Like this Hindi book 8 पाठकों को प्रिय

352 पाठक हैं

एक ऐसा गहरा रहस्य, जो आपकी सोच को बदल देगा...

Gahra Rahasya - A Hindi Book - by Annemarie Postma

प्रस्तुत हैं पुस्तक के कुछ अंश

जीवन आपसे क्या चाहता है?
स्वयं से यह न पूछें कि मैं जीवन से क्या चाहता हूँ?
इसके बजाय यह पूछें, जीवन मुझसे क्या चाहता है?

क्या कोई ऐसा रहस्य है, जिसमें हमारी खुशी की चाबी छिपी है?
क्या आकर्षण के नियम का अर्थ यह है कि यदि हम किसी चीज को प्रबलता से पाना चाहें और यह विश्वास रखें कि हम उसे पा सकते हैं, तो वह हमारी हो जाएगी?

कई लोग सोचते हैं कि यह एक बहुत सरल प्रक्रिया है–लेकिन एक ऐसा गहरा रहस्य है, जो उनकी सोच को बदल देगा। संतुष्टि की सच्ची राह इस बात में निहित नहीं है कि हम किन चीज़ों को आकर्षित करके पा सकते हैं; यह तो इसमें निहित है कि हम क्या दे सकते हैं। हमें अपने भीतर झाँकना होगा और यह पता लगाना होगा कि हम क्या दे सकते हैं और फिर उसे प्रेमपूर्वक देना सीखना होगा। सिर्फ़ तभी हम अपने सपनों का जीवन साकार कर सकते हैं।

‘‘जो लोग अपने आत्म-ज्ञान को गहरा बनाते हैं, वे आंतरिक स्तर पर अधिक प्रेमपूर्ण, समृद्ध और उदार होते हैं–और उनके पास देने के लिए अधिक होता है। ऐसे लोग यह देखकर हैरान रह जाएँगे कि ब्रह्मांड उन्हें कितना कुछ दे सकता है।’’

–प्रस्तावना से

ब्रह्मांड अच्छी तरह जानता है कि आप क्या चाहते हैं; यह आपकी हर इच्छा और आकांक्षा सुनता है। ब्रह्मांड ज्ञानी, प्रेमपूर्ण और उदार है। यह हमेशा आपको बिलकुल वही चीज़ देता है, जिसकी आपको आवश्यकता होती है, लेकिन वह चीज़ नहीं, जिसे आप अपने लिए आवश्यक मानते हैं।

–गहरा रहस्य से

दुनिया भर में लाखों लोग आकर्षण के नियम की मदद से अपना जीवन बदलने की कोशिश कर रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि यह निमय उनकी सभी प्रमुख इच्छाएँ–सफलता, समृद्धि, अच्छा स्वास्थ्य, सच्चा प्रेम–पूरी करेगा। लेकिन क्या होगा यदि उनके जीवन में समृद्धि न आई या उन्हें सच्चा प्रेम न मिला? क्या होगा यदि हमारे सपने सच न हो पाए?

अब एनमैरी पोस्टमा ने उस खोई हुई कड़ी को ढूँढ़ निकाला है : आकर्षण का नियम, उस रास्ते का एक क़दम है, जो गहरी आत्म-समझ और हमारे सच्चे सपनों की अनुभूति तक जाता है। गहरा रहस्य कोई एक अकेला नियम नहीं है, बल्कि उन सभी बलों का एक जटिल स्वरूप है जो जीवन के लक्ष्य पूरे करने में हमारी मदद करते हैं। उत्साह के साथ लिखी गई इस पुस्तक में लेखिका ने बताया है कि प्रतिदिन के जीवन में संपूर्णता और आनंद लाने के लिए ये सभी बल–सृजन के बारह नियम–हमारी अपनी शक्ति को कैसे सक्रिय कर देते हैं। इनसे हम सीखते हैं कि अपनी आकांक्षाओं की सही-सही पड़ताल कैसे करें, ताकि यह जान सकें कि जो हम चाहते हैं, वह क्यों चाहते हैं; हम सीखते हैं कि बाधाएँ नई दिशा का संकेत हैं; हमारी ख़ुशियों को समाप्त करने वाली सीमित मान्यताओं से पार पाना; और इस मूलभूत सत्य को समझना कि हम जो पाना चाहते हैं, पहले हमें वह देना होगा।

गहरा रहस्य इस बात की पुष्टि करती है कि अपने आस-पास का संसार हम स्वयं ही रचते हैं। और जब हम चेतन होकर साहस के साथ ऐसा करते हैं–यह समझकर कि हम अपने इरादों, आकांक्षाओं और सपनों की शक्ति के माध्यम से क्या पा सकते हैं–तभी हम वैसा जीवन अपनी ओर आकर्षित कर सकते हैं, जैसा जीवन हम सचमुच जीना चाहते हैं।

प्रस्तावना

सृजन के बारह नियम


हमें ज्ञात हो या न हो, हम सब लगातार सृजन कर रहे हैं। लेकिन आपको ठीक वैसे ही जीवन का सृजन करना चाहिए, जैसे जीवन जीने के लिए आप पैदा हुए थे। इसके लिए आपको अपनी सृजनात्मक शक्ति के बारे में जागरुक बनना होगा, उसका दोहन करना होगा और उद्देश्यपूर्ण ढंग से उसका उपयोग करना सीखना होगा। आप ब्रह्माण्ड के प्रतिबिंब हैं। आपमें असीम क्षमता मौजूद है और ऐसी कोई चीज़ नहीं है, जिसे आप प्राप्त नहीं कर सकते। लेकिन इसका यह अर्थ नहीं है कि आप ब्रह्मांड को अपनी इच्छा के अनुसार झुका सकते हैं।

ब्रह्मांड अच्छी तरह जानता है कि आप क्या चाहते हैं। वह आपकी हर इच्छा और आकांक्षा सुनता है। लेकिन वह इस ओर से भी देखता है कि आपकी इच्छाएँ आती कहाँ से हैं और उनसे आपका भला होगा या नहीं। वह आपके जीवन का उद्देश्य जानता है और उसे मालूम होता है कि आप उस उद्देश्य के अनुरूप जी रहे हैं या नहीं। ब्रह्मांड ज्ञानी, प्रेमपूर्ण और उदार है। वह हमेशा आपको बिलकुल वही चीज़ देता है, जिसकी आपको आवश्यकता होती है, लेकिन हमेशा वो चीज़ नहीं देता, जिसे आप अपने लिए आवश्यक मानते हैं।

ब्रह्मांड कंगाली दिखाने से प्रभावित नहीं होता और न ही इससे वह आपको अपनी मनचाही चीज़ देता है। वह तो शक्तिशाली और सच्चे व्यक्तियों से प्रेम करता है, जिनमें पर्याप्त आत्म-सम्मान हो और जिनमें उसके साथ बराबरी की साझेदारी करने का पूरा विश्वास हो। वह जानना चाहता है कि क्या आपमें इतनी शक्ति है कि आप अपने भाग्य में पूरी भागीदारी कर सकें। केवल तभी ब्रह्मांड सारी शक्तियों को एकत्र करता है और आपको अपनी पूरी क्षमता तक पहुँचाता है।

यह पुस्तक आपको सिखाती है कि आप अपने जीवन के सभी महत्त्वपूर्ण स्तरों पर ब्रह्मांड के साथ मिलकर कैसे काम करें। यह आपको उस मनचाहे जीवन का सृजन करने का मार्गदर्शन देती है, जैसा जीवन आपको जीना चाहिए। इस पुस्तक में यह नहीं सिखाया गया है कि हर इच्छा की फंतासी गढ़कर उसे जादू से कैसे पूरा करें। इसमें तो यह बताया गया है कि सृजन के बारह सशक्त नियमों का लाभ कैसे उठाएँ, जिनमें से एक आकर्षण का नियम भी है। वास्तव में, आकर्षण का नियम केवल एक छोटा सा हिस्सा है और ये सभी नियम मिलकर ही आपकी वास्तविक सृजनात्मक शक्ति का निर्माण करते हैं।

प्रथम पृष्ठ

लोगों की राय

No reviews for this book