लोगों की राय

भाषा एवं साहित्य >> आधुनिक हिन्दी प्रयोग कोश

आधुनिक हिन्दी प्रयोग कोश

बदरीनाथ कपूर

प्रकाशक : राधाकृष्ण प्रकाशन प्रकाशित वर्ष : 2008
पृष्ठ :267
मुखपृष्ठ : सजिल्द
पुस्तक क्रमांक : 7978
आईएसबीएन :9788171192649

Like this Hindi book 6 पाठकों को प्रिय

347 पाठक हैं

आधुनिक हिन्दी प्रयोग कोश में ऐसे तमाम प्रयोगों के बारे में उदाहरणसहित जानकारी दी गई है जो हिंदी में प्रचलित और मान्य हैं...

Adhunik Hindi Prayog Kosh - A Hindi Book - by Badrinath Kapoor

भाषा शब्दों से बनती है। शब्दों के बारे में जानकारी व्याकरण देता है और उनके अर्थों का विवरण कोश प्रस्तुत करता है। इस प्रकार भाषा को जानने-समझने के लिए व्याकरण और कोश दो आधार माने जाते हैं। लेकिन भाषा का एक तीसरा महत्त्वपूर्ण आधार भी है प्रयोग।

भाषा के स्वाभाविक विकास की प्रक्रिया में नए-नए सन्दर्भों के अनुरूप नए-नए प्रयोग चलते रहते हैं। प्रयोगों से भाषा की प्रभावकता और क्षमता में वृद्धि होती है। इनकी महत्ता इस तथ्य में निहित है कि बहुधा ये व्याकरण और कोश को पीछे छोड़ जाते हैं।

प्रयोगों के फलस्वरूप ही नए-नए पदबंध और मुहावरे अस्तित्व में आते हैं। लेखक की लेखनी और वक्ता की वाणी को उनसे ऊर्जा मिलती है। उनके अर्थ अक्सर आप सामान्य कोशों में ढूँढ़ नहीं पाते, व्याकरण से वे सिद्ध नहीं होते, फिर भी वे मान्य और अपरिहार्य होते हैं। एक प्रामाणिक प्रयोग कोश की अनिवार्यता ऐसी ही स्थिति में सामने आती है। यह आधुनिक हिंदी प्रयोग कोश इसी अभाव की पूर्ति की दिशा में पहला सार्थक प्रयास है।

सुप्रसिद्ध कोशकार डॉ. बदरीनाथ कपूर द्वारा प्रस्तुत आधुनिक हिंदी प्रयोग कोश उनकी दीर्घकालीन श्रम-साधना का सुफल है। इसमें ऐसे तमाम प्रयोगों के बारे में उदाहरणसहित जानकारी दी गई है जो हिंदी में प्रचलित और मान्य हैं। आधुनिक प्रयोग इसमें ऐसे हैं जो अभी तक अन्य कोशों में अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं करा पाए हैं।

आधुनिक हिंदी प्रयोग कोश में इस बात का पूरा ध्यान रखा गया है कि यह समान रूप से भाषा के प्रति जागरूक पाठकों, लेखकों, पत्रकारों, शिक्षकों और छात्रों के लिए उपयोगी सिद्ध हो।

प्रथम पृष्ठ

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book