लोगों की राय

संस्कृति >> हम हिन्दुस्तानी

हम हिन्दुस्तानी

सुधीर कक्कड़

प्रकाशक : पेंग्इन बुक्स प्रकाशित वर्ष : 2009
पृष्ठ :280
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 8697
आईएसबीएन :9780143103301

Like this Hindi book 9 पाठकों को प्रिय

125 पाठक हैं

हम हिन्दुस्तानी, भारतीयता की वास्तविक पहचान

Hum Hindustani (Sudhir Kakar)

भारत के जाने-माने मनोविश्लेषक तथा सांस्कृतिक विचारक सुधीर कक्कड़ व मानवविज्ञानी कैथरीना कक्कड़ ने इस पुस्तक के ज़रिए भारतीयता की वास्तविक पहचान पर रोशनी डाली है। विश्व में भारतीयों की पहचान क्या है? वे कौन सी बातें हैं जो भारतीयों को अन्य सभ्यताओं के लोगों से अलग करती हैं? लेखकों का मानना है कि सदियों से प्रांतों, प्रदेशों में बंटे रहने के बावजूद आज भी आंतरिक रूप से हम एक ही सूत्र में बंधे हुए हैं और हमारे लिए इस बात को पहचानना बहुत ज़रूरी है।

भारतीयता की पहचान क्या है? परिवार की महत्ता, समुदाय, जाति, सेक्स और विवाह के प्रति हमारे नज़रिये, हमारी मान्यताओं, दूसरों के प्रति हमारे व्यवहार (हिंदू-मुस्लिम विवाद पर एक बहुमूल्य अध्याय), स्वास्थ्य के प्रति हमारी जागरूकता, सही-ग़लत की पहचान और मृत्यु की वास्तविकता को लेकर हमारी सोच जैसे विषयों पर लेखकों ने गहराई से विचार किया है। आख़री अध्याय में विश्व के प्रति मुख्य रूप से पारंपरिक हिंदू दृष्टिकोण को दर्शाती भारतीय मानसिकता पर विशेष टिप्पणी की गई है।

महाभारत, कामसूत्र, महात्मा गांधी के लेखों, बॉलीवुड फ़िल्मों और लोककथा आदि पर गहन शोध करने के बाद सुधीर और कैथरीना ने इस पुस्तक में भारतीयता का विशद, समृद्ध और बेबाक चित्र प्रस्तुत किया है।


प्रथम पृष्ठ

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book