शब्द का अर्थ
			 | 
		
					
				| 
					जवाब					 :
				 | 
				
					पुं० [अ०] [वि० जवाबी] १. वह बात जो किसी के प्रश्न, अभियोग, तर्क आदि के संबंध में उसके समाधान के लिए कही जाय। उत्तर। जैसे–पत्र का जबाब दिया गया है। मुहावरा–जवाब तलब करना=अधिकारपूर्वक किसी से उसके अनुचित या अवैधानिक आचरण या व्यवहार का कारण पूछना। २. ऐसा कार्य जो बदला चुकाने के लिए किया जाय। जैसे–उन्होंने थप्पड़ का जवाब मुक्के से या ईँट का जवाब पत्थर से दिया है। ३. किसी वस्तु के जोड़ की कोई दूसरी वस्तु। जैसे–(क) ताजमहल का जवाब देनेवाली रचना संसार में नहीं है। (ख) वह ऐसा लुच्चा है जिसका जवाब नहीं। (ग) यह कंगूरा उस कंगूरे का जवाब है। ४. नहिक या नकारात्मक आदेश या उत्तर। जैसे–उन्हें नौकरी से जवाब मिल गया है।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					जवाबदारी					 :
				 | 
				
					स्त्री०=जवाबदेही।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					जवाबदावा					 :
				 | 
				
					पुं० [अ०] वह लिखित पत्र जो वादी के अभियोग या कथन के उत्तर में प्रतिवादी की ओर से न्यायालय में उपस्थित किया जाता है।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					जवाबदेह					 :
				 | 
				
					वि० [फा०] (व्यक्ति) जिस पर किसी कार्य का पूरा उत्तरदायित्व हो। दायी।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					जवाबदेही					 :
				 | 
				
					स्त्री० [फा०] जवाबदेह होने की अवस्था या भाव। उत्तरदायित्व।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					जवाब सवाल					 :
				 | 
				
					पुं० [अ० जवाब+सवाल] १. किसी द्वारा पूछे जानेवाले प्रश्नों का दिया जानेवाला उत्तर। प्रश्न और उत्तर। २. वाद-विवाद।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					जवाबी					 :
				 | 
				
					वि० [फा० जवाब] १. जवाब संबंधी। २. जिसका जवाब दिया जाने को हो। ३. जो किसी के जवाब के रूप में हो। जैसे–जवाबी कंगूरा।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 |