लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अँजोर  : पुं० [सं० उज्ज्वल] उजाला।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अँजोरना  : सं० [हिं० अँजोरा] १. उजाला या प्रकाश करना। २. दीया जलाकर घर में प्रकाश करना। ३. उज्ज्वल या स्वच्छ करना। सं० [सं० अँजलि) १. अंजुली में भरना या लेना २. निकाल या ले लेना। उदाहरण—पैठि उर बरबस दयानिधि दंभ लेत अँजोरि—तुलसी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अँजोरा  : पुं० [हिं० उजाला] प्रकाश, उजाला, रोशनी। वि० प्रकाशमान।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अँजोरी  : स्त्री० [हिं० अँजोर+ई] १. चन्द्रमा की चाँदनी। २. चाँदनी रात। ३. उजाला, प्रकाश। ४. आभा, चमक, दीप्ति।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ