लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अंकन  : पुं० [सं०√अंक्+ल्युट-अन्] भू० कु० अंकिता] १. अंक या चिन्ह बनाने की क्रिया या भाव। २. सांप्रदायिक चिन्ह गरम धातु आदि से छपवाने की क्रिया या भाव। ३. कलम या कूची से चित्र बनाना। ४. लिखना। ५. गिनती करने की क्रिया या भाव। ६. अंक लगाना या देना। ७. श्रेणी विशेष में किसी की गिनती करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंकना  : सं० [सं० अंकन] १. अंक देना, बनाना या लगाना। २. अंकन या चित्रण करना। ३. मूल्य स्थिर या निर्धारित करना। ४. श्रेणी विशेष आदि में किसी की गिनती करना। अ० १. आँका या कूता जाना। २. अंकित किया या लिखा जाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंकनी  : स्त्री० [सं० अंकन+ड्रीप] १. अंक, मान, संख्या आदि कुछ विशिष्ट प्रकार के चिन्हों के द्वारा अंकित करने या लिखने का ढंग या पद्धति अंकन पद्धति। (नोटेशन) जैसे—संगीत में किसी धुन, लय या राग की अंकनी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंकनीय  : वि० [सं०√अक्+अनीयर्] १. अंकन या चित्रण किये जाने योग्य। २. जिसका अंकन या चित्रण किया जाने को हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ