लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अंधेर  : पुं० [सं० अंधकार, प्रा० अंधयार] १. ऐसी व्यवस्था, स्थिति या शासन जिसमें औचित्य, न्याय आदि का कुछ भी विचार न होता हो। २. अशान्ति या विप्लव की स्थिति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंधेर-खाता  : पुं० [हिं० अंधेर+खाता] १. औचित्य, न्याय आदि विचार का पूरा अभाव। २. मनमानी कार रवाई या व्यवस्था।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंधेर-गरदी  : स्त्री०=अंधेर-खाता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंधेर-नगरी  : स्त्री० [हिं० अंधेर=अन्याय+नगरी] ऐसा स्थान जहाँ नियम, न्याय, व्यवस्था आदि का पूरा अभाव हो। जहाँ अनीति अव्यवस्था और कुप्रबन्ध हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अँधेरना  : स० [हिं० अंधेर] १. अधंकार फैलाना। अंधेरा करना। २. बहुत ही मनमाना व्यवहार या अंधेर करना।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अँधेरा  : पुं० [सं० अंधकार, पा० अंधकारो, प्रा० अंधयार>अंधार, ब० आंधार, ओ० अधार, गु० अंधारू, अंधेरू, सिं अंधारू, पं ०अन्हेरा, मै० अन्हरिया, सिंह अन्दुर] १. वह समय या स्थिति जिसमें प्रकाश या रोशनी न हो। अंधकार। पद—अंधेरा गुप्प (घप्प)=ऐसा अंधकार जहाँ कुछ सूझता ही न हो। अंधेरा पाख या पक्ष=चांद्र मास का कृष्ण पक्ष। अँधेरे घर का उजाला=(क) वह जो अन्धकार को दूर कर दे। (ख) कीर्ति बढ़ाने वाला शुभ। (ग) अंधेरे उजले=उपयुक्त-अनपयुक्त समय में समय कुसमय। अँधेरे मुँह या मुँह अँधेरे=पौ फटते समय। बहुत तड़कें। २. धुंधलापन। ३. उदासी की स्थिति। ४. ऐसी अवस्था जिसमें मनुष्य हताश होकर यह न समझ सके कि अब क्या करना चाहिए। वि० (स्त्री० अँधेरी) जिसमें प्रकाश बहुत कम हो न हो या।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अँधेरा-पक्ष  : पुं० [हिं० अंधेरा+पक्ष] पूर्णिमा से अमावस्या तक के १५ दिन। चांद्र मास का कृष्ण पक्ष।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अँधेरिया  : वि० [हिं० अंधेरा] जिसमें बहुत अँधेरा हो। जो अंधकार पूर्ण हो। स्त्री० १. अँधेरी रात। २. अँधेरा पक्ष। ३. अँधेरा, अंधकार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अँधेरी  : स्त्री० [हिं० अँधेरा+ई] १. अंधकार। तम। २. अँधेरी रात। ३. आँधी। अंधड़। ४. चौपायों, पक्षियों आदि की आंखों पर बाँधी जाने वाली पट्टी। ५. लोहे की वह जाली जो युद्ध-क्षेत्र में जानेवाले घोड़ों के मुँह पर लगाई जाती है। ६. वह पट्टी जो पशुओं की आँखों पर बाँधी जाती है। मुहावरा—अंधेरी डालना या देना=(क) किसी की आँखे बंद करके उसकी दुर्गति करना। (ख) धोखा देना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अँधेरी कोठरी  : स्त्री० [हिं०] १. पेट। २. ऐसा स्थान या स्थिति जिसमें अन्दर की बातों का पता न चलें। ३. स्त्रियों का गर्भाशय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ