लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अंबा  : स्त्री० [सं०√अंब (गति) +घञ-टाप्] १. जननी। माता। २. पार्वती। ३. काशिराज इंद्रद्युम्न की सबसे बड़ी कन्या जिसे भीष्म हर ले गये थे। ४. यमुना नदी की एक शाखा। ५. पाढ़ा लता। पुं०=आम (वृक्ष और फल)।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंबाझोर  : वि० [हि० अंबा=आम+झोरना] बहुत तेज हवा (जिससे पेड़ों के आम झड़ जाएँ)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अँबाड़ा  : पुं०=आमड़ा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंबापोली  : स्त्री० [सं० आम्र=आम, प्रा० अंब+सं० पौलि=रोटी] अमावट।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंबार  : पुं० [फा०] ढेर। राशि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंबारी  : स्त्री० [अं० अमारी] १. एक प्रकार का छज्जेदार मंडपवाला हौदा। २. मकान के अगले या ऊपरी भाग में बना हुआ उक्त प्रकार का मंडप। स्त्री० (?) पटसन। (दक्षिण)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंबालिका  : स्त्री० [सं० अंबा√ला (लेना) +क-टाप्, इत्व] १. माता। २. काशी के राजा इंद्रद्युम्न की छोटी कन्या जिसे भीष्म पितामह हर ले गए थे। 3. अंबष्ठा या पाढ़ा नाम की लता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ