लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अंबुज  : वि० [सं०√अंबु जन् (उत्पन्न होना) +ड] (स्त्री०अंबुजा) जो जल से या जल में उत्पन्न हुआ हो। जैसे—कमल, कुमुदिनि आदि। पुं० १. जल से उत्पन्न वस्तु। २. कमल। ३. ब्रह्या। ४. चंद्रमा। ५. शंख। ६. वज्र। ७. पनिहा या हिज्जल नामक वृक्ष। ८. सारस पक्षी। ९. कपूर। १. बेंत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंबुजा  : स्त्री० [सं० अंबुज√टाप्] १. कुमुदिनि। २. कमलिनि। ३. संगीत में एक रागिनी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंबुजाक्ष  : वि० [सं० अंबुज-अक्षि, ब० स०, अच्] जिसके नेत्र कमल के समान हों। पुं० विष्णु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंबुजासन  : पुं० [सं० अंबुज-आसन, ब० स०] ब्रह्मा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ