लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अक्षम  : वि० [सं०√क्षम् (सहसा)+अच्, न० त०] १. जिसमें क्षमता या शक्ति न हो। अशक्त। असर्मथ। २. जिसमें कार्य करने की योग्यता न हो। अयोग्य। ३. जो साधारण दोषों के लिए भी किसी को क्षमा न करे। जिसमें सहनशीलता न हो। असहिष्णु। ४. जो किसी का उत्कर्ष या सुख अच्छी दृष्टि से न देख सके। ईर्ष्या करनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अक्षमता  : स्त्री० [सं० अक्षम+तल्-टाप्] १. अक्षम होने की अवस्था या भाव। २. अशक्तता। असमर्थता। ३. ईर्ष्या। डाह।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अक्षम्य  : वि० [सं० न० त०] १. (व्यक्ति) जिसे क्षमा न किया जा सकता हो। २. (अपराध या दोष) जिसके लिए कर्ता को क्षमा न किया जा सकता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ