लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अगण  : पुं० [सं० न० त०] छंद-शास्त्र के ये चार निषिद्ध और बुरे गण-जगण तगण और रगण सगण। (छंद के प्रारंभ में इनका प्रयोग निषिद्ध माना गया है।)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अगणनीय  : वि० [सं० न० त०] १. जो गिना न जा सके। बहुत अधिक। २. दे० अगण्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अगणित  : वि० [सं० न० त०] १. जिसकी गिनती न हो सके। असंक्य। बेशुमार। २. जो किसी गिनती में न हो। नगण्य। ३. उपेक्षणीय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अगण्य  : वि० [सं० न० त०] १. जो गिने जाने योग्य न हो। तुच्छ। नगण्य। २. दे० ‘अगणनीय'।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ