लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अगस्त  : पुं० [अं० आँगस्ट] ईसवी सन् का आठवाँ महीना। पुं० [सं० अगस्त्य) एक प्रसिद्ध बड़ा वृक्ष जिसके फूलों की तरकारी और अचार बनते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अगस्ति  : पुं०=अगस्त्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अगस्तिया  : पुं० [सं० अगस्त्य] अगस्त्य नामक वृक्ष।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अगस्त्य  : पुं० [सं० अग√ स्त्यै (शब्द करना) +क] १. एक प्रसिद्ध ऋषि जो मित्र और वरुण के पुत्र (उर्वशी के गर्भ से) कहे गये हैं। कहते है कि एक बार इन्होंने सारा समुद्र पी डाला था। २. दक्षिणी आकाश का एक प्रसिद्ध और बहुत चमकीला तारा। ३. अगस्त नामक प्रसिद्ध वृक्ष। ४. शिव का एक नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अगस्त्य-कूट  : पुं० [ब० स०] दक्षिण भारत का एक पर्वत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ