लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अणि  : स्त्री० [सं√०अण् (शब्द)√इन] १. सूई अथवा किसी भी नुकीली वस्तु का अगला भाग। नोंक। २. धार। ३. पहिए की धुरी की कील। ४. घर का कोना या भाग। ५. सीमा। ६. किनारा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अणिमा (मन्)  : स्त्री० [सं० अणु+इमनिच्] अष्ट सिद्धियों में से पहली सिद्धि, जिसे सिद्ध कर लेने पर योगी अति सूक्ष्म रूप धारण कर सकते हैं जिसमें उन्हें लोग देख न सकें।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अणिमादिक  : स्त्री० [सं० अणिमा-आदि, ब० स०कप्) योग की अष्ट सिद्धियाँ, यथा अणिमा, महिमा, गरिमा, लघिमा, प्राप्ति, प्राकाम्य, ईशित्व और वशित्व।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अणियाला  : वि० [सं० अणि+धार] [स्त्री० अणियाली] १. अणि से युक्त। २. अणि की तरह नुकीला। (डिं०) उदाहरण—अणियाला नयन बाण अणियाली-पृथ्वीराज।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अणियाली  : स्त्री०[सं० अणि+धार] १. सूई। २. कटारी।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ