लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अतिवाद  : पुं० [सं० अति√वद् (बोलना) +घञ्] [वि० अतिवादिक, अतिवादी] १. किसी विषय में औचित्य की सीमा या मर्यादा से बहुत आगे बढ़ जाने का अभ्यास या सिद्धान्त जो आतुरता, उग्रता आदि का सूचक है। (एक्स्ट्रीमिज्म) २. राजनीतिक, सामाजिक आदि क्षेत्रों में यह मत या सिद्धांन्त की चाहे जैसे हो, सब प्रकार के दोष अभी दूर कर देने चाहिएँ। (रैडिकैलिज्म) ३. व्यर्थ की बकबक। ४. डींग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अतिवादिक  : वि० [सं० अतिवाद+ठन्-इक] अतिवाद-संबंधी। अतिवाद का।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अतिवादी (दिन्)  : पुं० [सं० अतिवाद+इनि] वह जो अतिवाद के सिद्धान्त मानता और उसके अनुसार चलता हो। (एक्स्ट्रीमिस्ट)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ