लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अदल  : वि० [सं० न० ब०] [स्त्री० अदला] १. बिना दल या पत्ते का। २. जो किसी दल में न हो अथवा जिसका कोई दल न हो। पुं० [सं० ] हिज्जल नामक पौधा। पुं० [अ०] न्याय। इन्साफ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अदलतिहा  : वि० [हिं० अदालत] अदालत या कचहरी में जाकर प्रायः मुकदमें लड़नेवाला। मुकदमेबाज।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अदल-बदल  : पुं० [हिं० बदलना√अनु अदलना] १. एक के स्थान पर दूसरा करना, रखना या लाना। परिवर्त्तन। हेर-फेर। २. दे० ‘अदला-बदली’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अदला-बदली  : स्त्री० [हिं० अदल-बदल] १. चीजों को हटाकर परस्पर एक दूसरे की जगह रखना। २. एक चीज लेने के लिए उसके बदले दूसरी चीज देना। (बार्टर)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अदली  : वि० [अ० अदल] न्यायशील। न्यायी। वि० [सं० अदलिन्) जिसमें पत्तें न हो। बिना पत्तों का।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अदलीय  : वि० [सं० दल√छ-ईय, न० त०] १. व्यक्ति जो किसी दल में सम्मिलित न हो। २. विषय जो दल विशेष से संबंधित न हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ