लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अधर्म  : पुं० [सं० न० त०] १. धर्म के सिंद्धान्तों या धर्म-शास्त्र की आज्ञाओं के विरुद्ध आचरण या कार्य। पातक। पाप। २. निंदनीय और बुरा काम। ३.एक प्रजापति का नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अधर्मास्तिकाय  : पुं० [सं० अधर्म-अस्तिकाय, ष० त०) द्रव्य के छः भेदों में से एक जो अरूपी और नित्य माना गया है। (जैन)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अधर्मी (मिन्)  : पुं० [सं० अधर्म+इनि) १. वह जो अधर्म करता हो। २. वह जो अपने धर्म के विरुद्ध आचरण करता हो। पापी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अधर्म्य  : वि० [सं० धर्म√यत्,न० त०) १. जो धर्म से युक्त न हो। २. जो धर्म की दृष्टि से उपयुक्त या न्याय संगत न हो। जो धर्म-विरुद्ध हो। ३. अधर्मी। ४. अवैध। ५. अन्यायपूर्ण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ