लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अध्यास  : पुं० [सं० अधि√अस् (फेंकना) +घञ्] १. एक वस्तु में दूसरी वस्तु का होने वाला आभास या मिथ्या ज्ञान। कुछ का कुछ दिखाई पड़ना या जान पड़ना। भ्रम। धोखा। (इल्यूजन) २. मिथ्या का भ्रमपूर्ण ज्ञान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अध्यासन  : पुं० [सं० अधि√आस् (बैठना) +ल्युट्-अन] १. आसन। २. स्थान। ३. आसन ग्रहण करना। बैठना। पुं० [सं० अधि-आ√अस् (फेंकना) +ल्युट्-अन] आरोपण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अध्यासीन  : वि० [सं० अधि√आस् (बैठना) +शानच्, ईत्व] किसी समाज या वर्ग में सब से ऊँचे स्थान पर बैठा हुआ। (प्रेसाइडिंग) जैसे—न्यायालय में न्यायाधीश के रूप में अथवा सभा में सभापति के रूप में अध्यासीन होना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ