लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अनाज  : पुं० [सं० अन्नाद्य] गेहूँ, चावल, दाल आदि अन्न। धान्य। गल्ला। (ग्रेन) पद—अनाज का दुश्मन=अधिक खानेवाला। पेटू।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनाजी  : वि० [हिं० अनाज] जो अनाज से बना हो अथवा जिसमें अनाज का अंश हो। ‘फलाहारी’ का विपर्याय। पुं० अनाज या अन्न से तैयार किया हुआ भोजन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनाज्ञप्त  : वि० [सं० न-आज्ञप्त,न० त०] १. (व्यक्ति) जिसे आज्ञा न मिली हो। २. (कार्य) जिसके लिए आज्ञा न दी गई हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनाज्ञाकारिता  : स्त्री० [सं० अनाज्ञाकारिन्+तल्-टाप्] १. आज्ञा का पालन न करना। आज्ञाकारी न होना। २. आदेश न मानना या उसका उल्लंघन करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनाज्ञाकारी (रिन्)  : पुं० [सं० न-आज्ञाकारिन्, न० त०] वह जो आज्ञा या आदेश का पालन न करता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ