लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अनारंभ  : वि० [सं० न-आरंभ न० ब०] आरंभ-रहित। पुं० [न० त०] आरंभ का अभाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनार  : पुं० [फा०] १. एक प्रसिद्ध पेड़ और उसका फल। दाड़िम। २. उक्त फल के आकार की एक प्रकार की छोटी आतिशबाजी। ३. दो छप्परों को बाँधने वाली रस्सी। पद—अनार दाना। (दे०)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनारत  : वि० [सं० आ√रम् (क्रीड़ा)+क्त, न० त०] जो नित्य या सतत रहे। नित्य। सतत। अव्य० सदा। हमेशा। पुं० अविच्छिन्नता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनार-दाना  : पुं० [फा०] १. खट्टे अनार का सुखाया हुआ दाना। २. राम दाना। ३.एक प्रकार की मिठाई। ४.एक प्रकार की लाल रंग की छीट जिसे स्त्रियाँ पहनती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनारभ्य  : वि० [सं० न-आरभ्य,न० त०] जो आरंभ किये जाने के योग्य न हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनारस  : पुं०=अनन्नास।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनारी  : वि० [फा०] १. अनार-संबंधी। अनार का। २. अनार के छिलके या दाने की तरह का। लाल। (टार्टन गोल्ड) पुं० १. अनार के छिलके उबालकर बनाया जाने वाला एक प्रकार का लाल रंग। (कार्टन गोल्ड) २. लाल आँखों वाला कबूतर। ३. समोसे की तरह का एक प्रकार का पकवान। वि० =अनाड़ी।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनारोग्य  : वि० [सं० न-आरोग्य, न० ब०] १. अस्वस्थ। २. स्वास्थ के लिए हानिप्रद। पुं० [न० त०] आरोग्य का अभाव। अस्वस्थता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनार्जव  : वि० [सं० न-आर्जव, न० ब०] १. जो ऋजु या सीधा न हो। २. कुटिल। ३. बेईमान। पुं० [न० त०] १. आर्जव या ऋजुता का अभाव। २. बेईमानी। (डिस्-आनेस्टी) ३. कुटिलता। ४. रोग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनार्तव  : वि० [सं० न-आर्तव,न० त०]=अन-रितु। पुं० स्त्रियों की ऋतुधर्म या रजोधर्म की रुकावट।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनार्तवा  : स्त्री० [सं० अनार्तव+टाप्] (स्त्री० ) जो ऋतुमती न हो। अरजस्वला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनार्य  : वि० [सं० न-आर्य, न० त०] १. जो आर्य न हो। २. अश्रेष्ठ और फलतः उपेक्ष्य। पुं० म्लेच्छ शूद्र आदि जो आर्यों से भिन्न हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनार्यक  : पुं० [सं० न-आर्य, न० ब० अनार्य+कन्] अगर नामक वृक्ष की लकड़ी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनार्य-कर्मी (र्मिन्)  : वि० [सं० अनार्य-कर्मन्+कन्, प० त०+इनि] अनार्यों के-से कर्म करनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनार्यज  : वि० [सं० अनार्य√जन् (उत्पत्ति)+ड] १. जिसका जन्म अनार्यों से हुआ हो। २. अनार्य देश में उत्पन्न। पुं० अगरु वृक्ष।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनार्यता  : स्त्री० [सं० अनार्य+तल्-टाप्] १. अनार्य होने की अवस्था या भाव। २. अशिष्टता। असभ्यता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनार्य-तिक्त  : पुं० [मध्य० स०] चिरायता (पौधा)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनार्यत्व  : पुं० [सं० अनार्य+त्व]=अनार्यता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनार्ष  : वि० [सं० न-आर्ष, न० त०] जो आर्ष न हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनार्षेय  : वि० [सं० न-आर्षेय, न० त०] =अनार्ष।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ