लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अनाह  : पुं० [सं०√नह् (बंधन)+घञ्, न० त०] पेट फूलने का रोग। अफरा। वि० =अनाथ।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनाहक  : क्रि० वि० [फा०ना+अ,हक] व्यर्थ। बेफायदा। उदाहरण— चौरासी लख जीव जोनि मैं भटकत फिरत अनाहक।—सूर।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनाहत  : वि० [सं० न-आहत, न० त०] १. जो आहत न हो। २. जिसपर आघात न हुआ हो। ३. जिसकी उत्पत्ति आघात से न हुई हो। ४. (गणित में) जिसका गुणन न हुआ हो। पुं० १. हाथों के अँगूठों से दोनों कान बंद करने पर सुनाई पड़नेवाला एक प्रकार का शब्द। अनहद नाद। २. हठयोग में शरीर के अंदर ह्रदय के पास का वह चक्र या स्थान जहाँ से उक्त शब्द निकलता है। (हार्ट प्लेक्सस) ३. नया कपड़ा जो अभी पहना न गया हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनाहतनाद  : पुं० [कर्म० स०] वह ध्वनि या शब्द जो योगियों को अपने अंदर सुनाई पड़ता है। ( दे०‘अनाहत’ २. )
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनाहतशब्द  : पुं० [कर्म० स०]=अनाहत नाद।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनाहदवाणी  : स्त्री० [सं० अनाहत-वाणी] आकाश-वाणी। देव-वाणी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनाहार  : पुं० [सं० न-आहार, न० त०] [वि० अनाहारी] आहार या भोजन का अभाव या त्याग। वि० [न० ब०] जिसने कुछ खाया न हो। निराहार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनाहार-मार्गणा  : स्त्री० [ष० त०] जैनों का एक प्रकार का व्रत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनाहार्य  : वि० [सं० न-आहार्य, न० त०] १. (पदार्थ) जो आहार्य या खाये जाने के योग्य न हो। २. जिसे पकड़ा न जा सके। ३. जिसे उत्पन्न न किया जा सके।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनाहिताग्नि  : पु० [सं० न-आहिताग्नि न० त०] वह जिसने विधिपूर्वक अग्न्याधान न किया हो। अग्निहोत्र न करनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनाहूत  : वि० [सं० न-आहूत, न० त०] १. जो आहूत न हो। जिसे बुलाया न गया हो। अनिमंत्रित। २. (कथन या बात) जो अवसर या प्रयोजन न होने पर भी अनावश्यक रूप से कही गई हो। (अन्-कॉल्ड-फॉर)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ