लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अनित्य  : वि० [न० त०] [भाव० अनित्यता] १. जो नित्य या सद न बना रहे, बल्कि कुछ समय बाद नष्ट हो जाय। अस्थायी। जैसे—संसार और उसकी सब वस्तुएँ अनित्य हैं। २. कभी न कभी नष्ट हो जानेवाला। नश्वर। (मॉर्टल) ३. अनिश्चित। ४. जो स्वयं कार्य-रूप हो और जिसका कोई कारण हो। ५. असत्य। झूठा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनित्यकर्म (न्)  : पुं० [कर्म० स०] ऐसा धार्मिक कृत्य जो नित्य नियमित रूप से नहीं बल्कि कुछ विशिष्ट अवसरों पर किया जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनित्यक्रिया  : स्त्री० [कर्म० स०] =अनित्यकर्म।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनित्यता  : स्त्री० [सं० अनित्य+तल् — टाप्] १. अनित्य होने की अवस्था, गुण या भाव। २. नश्वरता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनित्यदत्त  : पुं० [तृ० त०] ऐसा बालक जो किसी को स्थायी रूप से दत्तक बनाने के लिए दिया गया हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनित्यदत्तक  : पुं० [सं० अनित्यदत्त+कन्] =अनित्यदत्त।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनित्यभाव  : पुं० [कर्म० स०] क्षण-भंगुरता। नश्वरता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनित्यसम  : पुं० [तृ० त०] तर्क में ऐसा दूषित और अमान्य उत्तर या कथन जिसमें किसी विशिष्ट धर्म या अपवाद-स्वरूप तथ्य के आधार पर ऐसी बातों का भी अंतर्भाव हो जाय, जिनका अंतर्भाव न हो सकता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ