लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अनिवार  : वि० [न० ब०] १. जिसे बीच में कोई रोकनेवाला न हो। उदा०—अनिवार कामना नित अबाध अमना बहती।—पंत। २. दे० ‘अनिवार्य’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनिवारित  : वि० [न० त०] १. जिसका निवारण न हुआ हो। २. नियंत्रण-रहित। निरंकुश।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनिवार्य  : वि० [न० त०] १. जिसका निवारण न हो सकता हो। अवश्यंभावी। २. जिससे बचा न जा सके। (अनएवायडेंबुल)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनिवार्य भर्ती  : स्त्री० [सं० अनिवार्य+हिं० भर्ती] सैनिक सेवाओं के लिए लोगों को अनिवार्य रूप से या अधिकार-पूर्वक भर्ती करने की प्रथा या स्थिति। (कान्स्क्रिप्शन)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ