लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अनुभूत  : भू० कृ० [सं० अनु√भू+क्त] १. जिसका अनुभव हुआ हो। जिसका साक्षात् ज्ञान हुआ हो। २. (पदार्थ) परीक्षा, प्रयोग आदि के द्वारा जिसकी उपयोगिता या वास्तविकता जान ली गई हो। जो अनुभव से ठीक सिद्ध हो चुका हो। परीक्षित।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनुभूति  : स्त्री० [सं० अनु√भू+क्तिन्] १. वह ज्ञान जो अनुमिति, उपमिति, प्रत्यक्ष या शब्द-बोध के आधार पर प्राप्त हुआ हो। (स्मृति के आधार पर प्राप्त किये हुए ज्ञान से भिन्न) २. कल्पना। ३. भावना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ