लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अनुरक्त  : भू० कृ० [सं० अनु√रञ्ज्+क्त] [भाव० अनुरक्ति] १. जिसके मन में किसी के प्रति अनुराग हुआ हो। २. किसी की ओर झुका हुआ। आसक्त। ३. रँगा हुआ। ४. रक्तवर्ण का। लाल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनुरक्त-प्रकृति  : वि० [ब० स०] १. (वह राजा) जिसकी प्रजा उसमें अनुरक्त हो। २. जिसने साम दाम आदि के द्वारा प्रजावर्ग को संतुष्ट कर लिया हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनुरक्ति  : स्त्री० [सं० अनु√रञ्ज्+क्तिन्] [वि,०अनुरक्त] १. अनुरक्त होने की अवस्था, क्रिया या भाव। २. किसी के प्रति भक्ति, श्रद्धा या सद्भाव होना। अनुराग। प्रेम। (एफेक्शन)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ