लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अभंग  : वि० [सं० न० ब०] १. जो भंग या भग्न न हुआ हो। २. जिसका नाश न हो। ३.जिसका क्रम न टूटे। लगातार। पुं० १. संगीत में, एक ताल जिसमें एक लघु, एक गुरू और दो प्लुत मात्राएं होती हैं। २. एक प्रकार का मराठी पद या भजन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अभंग-पद  : पुं० [कर्म० स०] श्लेष कथन के दो भेदों में से एक जिसमें किसी के कहे हुए पद का बिना उसके शब्दों के टुकड़े किये हुए कुछ और ही अर्थ लगाया जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अभंगी (गिन्)  : वि० [सं० न० त०] जो किसी प्रकार भंग न हो सके अथवा जिसका भंग करना उचित न हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अभंगुर  : वि० [सं० न० त०] [भाव० अभंगुरता] १. जो कभी नष्ट न हो। अविनश्वर। २. जो भंगुर न हो। साधारण आघात से न टूटनेवाला। (इन्फ्रैन्जिबुल्)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ