लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अभीष्ट  : वि० [सं० अभि√इष्(चाहना)+क्त] १. जो विशेष रूप से इष्ट हो। २. जो इष्ट होने के योग्य हो। जिसकी इच्छा या कामना की जाए। प्रिय या रुचिकर। जैसे—इस समय उनका यहाँ आना किसी को अभीष्ट नहीं है। पुं० १. वह (कार्य या पदार्थ) जो चाहा गया हो। २. एक अलंकार जिसमें अपने इष्ट की सिद्धि दूसरे के कार्य द्वारा होने का उल्लेख होता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अभीष्ट-सिद्धि  : स्त्री० [ष० त०] इष्ट की प्राप्ति होना या मन-मानी बात पूरी होना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अभीष्टा  : स्त्री० [सं० अभीष्ट+टाप्] १. प्रेमिका। २. गृह-स्वामिनी। ३. तांबूल। पान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अभीष्टि  : स्त्री० [सं० अभि√इष्+क्तिन्] अभीष्ट पदार्थ, बात या विचार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ