लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अमल  : वि० [सं० न० ब०] १. जिसमें मल न हो। मल-रहित। निर्मल। २. पवित्र। शुद्ध। ३. साफ। स्वच्छ। ४. निष्पाप। पुं० [न० त०] १. मल का अभाव। २. स्वच्छता। सफाई। ३. [न० ब०] अबरक। ४. पर-ब्रह्म।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अमल  : पुं० [अ०] १. कार्य या क्रिया के रूप में आना या होना। प्रयोग। व्यवहार। मुहावरा—अमल में आना=किसी आज्ञा, आदेश, निश्चय आदि का व्यवहार में आना। २. कार्य। ३. आचरण। ४. संधान। ५. अधिकार। ६. शासन। ७. सासन-काल। ८. नशा लाने वाली वस्तु। ९. प्रभाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अमल-कोची  : स्त्री० [देश०] कंजे की जाति का एक जंगली वृक्ष। कुंती।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अमलता  : स्त्री० [सं० अमल+तल-टाप्] १. अमल अर्थात् निर्मल, पवित्र या शुद्ध होने की अवस्था या भाव। २. निर्दोषता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अमलतास  : पुं० [सं० अम्ल] [वि० अमलतासी] १. एक प्रकार का वृक्ष जिसमें लंबोतरी बड़ी फलियों का गूदा दवा के काम आता है। घनबहेड़ा। किरवरा। २. इस पौधे की फली या फूल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अमलतासी  : पुं० [हिं० अमलतास] एक प्रकार का हल्का पीला रंग जो अमलतास के रंग के जैसा होता है। (किंग्स येलों) वि० उक्त प्रकार के रंग का।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अमल-दखल  : पुं० [अ०] संपत्ति पर होनेवाला अधिकार, भोग और शासन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अमलदारी  : स्त्री० [अ० अमल+फा० दारी] १. शासन। हुकूमत। २. शासन-काल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अमल-पट्टा  : पुं० [अ० अमल+हिं० पट्टा] वह अधिकार-पत्र जो किसी अभिकर्ता या कारिंदे का किसी का कार्य विशेषतः भूमि की व्यवस्था के संबंध में दिया जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अमल-पानी  : पुं० [अ०+हिं० ] नशे के लिए कोई चीज घोलकर पीना। जैसे—अफीम भाँग आदि का सेवन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अमलबेत  : पुं० [सं० अम्लवेतस्] एक पेड़ जिसके फल की खटाई बहुत तीक्ष्ण होती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अमल-मणि  : पुं० [सं० कर्म० स०] बिल्लौर। स्फटिक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अमलाँ  : स्त्री० [अ० अमल-नशा] १. नशा। २. अफीम, भाँग आदि नशीले पदार्थ। उदाहरण—अमलाँ खोवा बाजियाँ मचे भंडा मनुवार।—बाँकीदास।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अमला  : स्त्री० [सं० अमल+टाप्] १. लक्ष्मी। २. शीतला। ३. भू० आँवला। ४. दे० ‘आँवला’। पुं० [अ०] कचहरी या दफ्तर में काम करनेवाला व्यक्ति या चपरासी। पद—अमला-फैला=कचहरी के कर्मचारी। (उपेक्षा-सूचक) वि० [सं० अमल] [स्त्री० अमली] १. जिसमें मल या दोष न हो। मल-रहित या निर्दोष। २. जिसमें कोई बनावट या छल-कपट न हो। सीधा-सादा। उदाहरण—अमली-समली आरती।—नरपति नाल्ह।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अमलातक  : पुं० [सं० अमल√अत् गति)+अच्+कन्] अमलबेत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अमलारा  : वि० [अ० अमल] १. अमल या नशा करने वाला। २. नसे में मस्त या चूर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अमलिन  : वि० [सं० न० त०] जो मलिन न हो। निर्मल। स्वच्छ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अमली  : वि० [अ०] १. अमल में आने या लाया जानेवाला। व्यावहारिक। २. अमल करनेवाला। व्यवहार में लानेवाला। ३. अमल या नशा करनेवाला। नशेबाज। स्त्री० =अमला। स्त्री०=इमली।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अमलूक  : पुं० [सं० अम्ल] १. उत्तर-पश्चिमी हिमालय में होनेवाला एक पेड़। २. इस पेड़ के काले छोटे फल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अमलोनी  : स्त्री० [सं० अम्ललोणी] एक प्रकार की घास जिसका साग खाया जाता है। नोनियाँ घास। नोनी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अमल्लक  : वि० [अ० मुतलक] १. पूरा-पूरा। समूचा। २. ज्यों का त्यों।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ