लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अमुक  : वि० [सं० अदस्+अकच्, उत्व, मत्व] [भाव० अमुकता] किसी ऐसे अज्ञात, अभिदिष्ट अथवा कल्पित व्यक्ति या बात के लिए प्रयोग में आने वाला शब्द, जिसका नाम न लिया गया हो या न लिया जाने को हो। कोई अनिश्चित (वस्तु या व्यक्ति)। वि० [हिं० अ+मुकना] न मुकने या न समाप्त होनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अमुकता  : वि० [हिं० अ+मुकना-समाप्त होना] जो जल्दी न मुके, अर्थात् बहुत अधिक। स्त्री० [सं० अमुक+तल्-टाप्] अमुक होने की अवस्था या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अमुक्त  : वि० [सं० न० त०] १. जो मुक्त न हो। २. बंधन में पड़ा हुआ। ३. (ग्रह) जिसका ग्रहण से मोक्ष न हुआ हो। ४. (शस्त्र) जो हाथ में पकड़ कर ही चलाया जाय, फेंका या दूर से मारा न जाए। (जैसे—तलवार कटार आदि)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ