लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अयन  : पुं० [सं० √अय(गति)+ल्युट्-अन] १. मार्ग। रास्ता। २. गति। चाल। ३. राशि-चक्र की गति या मार्ग। ४. सूर्य की मकर रेखा से कर्क रेखा अथवा कर्क रेखा से मकर रेखा की ओर की गति या मार्ग, जिसे क्रमात् उत्तरायण या दक्षिणायन कहते हैं। ५. उत्तरायण और दक्षिणायन के आरंभ में होनेवाला एक प्रकार का यज्ञ। ६. ज्योतिष की वह प्रक्रिया जिससे आकाशस्थ पिंडों की गति और मार्ग का ज्ञान होता है। ७. प्राचीन भारत में व्यूह तोड़ने के लिए उसमें प्रवेश करने का एक सैनिक ढंग। ८. गौं-भैंस आदि के स्तन का वह ऊपरी भाग जिसमें दूध भरा रहता है। ९. आश्रम। १. घर। मकान। ११. जगह। स्थान। १२. काल। समय। १३. अंश। भाग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अयनक  : पुं० [अ० ऐनक] चश्मा। ऐनक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अयन-काल  : पुं० [ष० त०] सूर्य के अयन में रहने का काल या समय जो ६ महीनों का होता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अयन-वृत्त  : पुं० [ष० त०] १. वह वृत्त जो किसी प्रकार की गति या उसके मार्ग से बनता हो। २. सूर्य की गति या मार्ग से बननेवाला वृत्त।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अयन-संक्रम  : स्त्री० [तृ० त०] १. प्रत्येक संक्राति से २॰ दिन पहले का समय। २. दे० ‘अयन संक्राति’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अयन-संक्राति  : स्त्री० [तृ० त०] मकर और कर्क राशिवाली संक्रातियाँ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अयन-संपात  : पुं० [ष० त०] अयनांसो का योग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अयनांत  : पुं० [अयन-अंत, ष० त०] १. किसी अयन या गति का अंत या समाप्ति। २. ज्योतिष में, एक अयन की समाप्ति के बाद का और दूसरे अयन के आरंभ होने से पहले का काल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अयनांश  : पुं० [अयन-अंश, ष० त०] १. अयन का अंश या भाग। २. सूर्य की मकर से कर्क रेखा अथवा कर्क से मकर रेखा की ओर की गति का अंश या भाग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ