लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अरण्य  : पुं० [सं०√ऋ (गति)+अन्य] १. वह विस्तृत भू-भाग जो वृक्षों और झाड़ियों से भरा हो। जंगल। वन। २. दशनामी संन्यासियों के दस भेदों में से एक। ३. कायफल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अरण्यक  : पुं० [सं० अरण्य+कन्] १. जंगल। वन। २. जंगल में रहनेवाला समाज।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अरण्य-गान  : पुं० [सं० त०] १. वन में एकांत स्थान पर गाया जानेवाला गीत। २. लाक्षणिक अर्थ में, वह सुंदर काम या बात जिसे देखने-सुनने या समझनेवाला कोई न हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अरण्य-चंद्रिका  : स्त्री० [सं० त०] ऐसी चंद्रिका (श्रंगार या शोभा) जिसे देखने या समझनेवाला कोई न हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अरण्य-पंडित  : पुं० [सं० त०] वह जो वन (अर्थात् निर्जन स्थान) में ही अपना गुँ या पांडित्य प्रकट कर सके।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अरण्य-पति  : पुं० [ष० त०] सिंह।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अरण्य-मक्षिका  : स्त्री० [ष० त०] डाँस। मच्छर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अरण्य-यान  : पुं० [सं० त०] १. जंगल की ओर प्रस्थान करना। २. वानप्रस्थ आश्रम में प्रवेश करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अरण्य-राज  : पुं० [ष० त०] सिंह।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अरण्य-रोदन  : पुं० [सं० त०] ऐसी चिल्लाहट, पुकार या व्यथा निवेदन जिसकी ओर कोई ध्यान न देने वाला हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अरण्य-विलाप  : पुं० [सं० त०]=अरण्य-रोदन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अरण्य-षष्टी  : स्त्री० [मध्य० स०] एक व्रत जो ज्येष्ठ शुक्ल षष्ठी को किया जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अरण्यानी  : स्त्री० [सं० अरण्य+ङीष्, आनुक्] १. बहुत बड़ा वन। २. मरुस्थल। रेगिस्तान। ३. वन की देवी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अरण्यीय  : वि० [सं० अरण्य+छ-ईय] १. जंगलवाला। २. जो जंगल के निकट पास या समीप स्थित हो। पुं० वह भू-भाग जिसमें वन हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ