लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अरब  : पुं० [सं० अर्बुद्ध] सौ करोड़ की सूचक संख्या। जो गिनती में से सौ करोड़ हो। पुं० [अ०] १. पश्चिमी एशिया का एक प्रसिद्ध रेगिस्तान देश। २. उक्त देश का निवासी। ३. उक्त देश का घोड़ा जो बहुत अच्छा और तेज होता है। पुं० [सं० अर्वन्] १. घोड़ा। २. इंद्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अरबर  : वि० [अनु] १. ऊँचा-नीचा या टेढ़ा-मेढ़ा। बेढ़ंगा। २. असंबद्ध। ऊँट-पटाँग। ३. कठिन। विकट। स्त्री० व्यर्थ की ऊट-पटांग या धृष्टतापूर्वक बात।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अरबरना  : अ०=अरबराना।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अरबरा  : वि० [अ०] १. इधर-उधर हिलते हुए। २. चंचल। ३. घबराया हुआ। विकल। ४. टक लगाकर या स्थिर दृष्टि से देखनेवाला। ५. प्रेम में मग्न या विहृल। उदाहरण—(क) ताकौं निरखि नैन अरबरे। (ख) बहुत सरद ससि माँहि अरबरे द्धै चकोर ज्यों।—नंददास।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अरबराना  : अ० [अनु] [भाव० अरबरी] १. व्याकुल होना। घबराना। २. चलने में लड़खड़ाना। ३. प्रेम मग्न या विह्वल होना। ४. तड़पना। ५. व्यर्थ की या उद्दंडतापूर्वक बातें करना। बड़बड़ाना। ६. जल्दी मचाना। हड़बड़ी करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अरबरी  : स्त्री० [अनु०] १. घबराहट। २. बेचैनी। विकलता। ३. विह्वलता। ४. जल्दी। ५. भगदड़।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अरबिस्तान  : पुं० [फा०] अरब देश।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अरबी  : वि० [फा०] अरब देश में होनेवाला। अरब संबंधी। पुं० १. अरब देश का घोड़ा जो बहुत अच्छा माना जाता है। २. ताशा नामक वाद्य-वृंद। स्त्री० १. अरब देश की भाषा। २. वह लिपि जिसमें उक्त भाषा लिखी जाती है। स्त्री०=अरवी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अरबीला  : वि० [अनु०] १. तेज-पूर्ण। २. आन-बानवाला। ३. हठ करने या अड़नेवाला। हठी।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अरब्बी  : वि०=अरबी।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ