लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अर्क  : पुं० [अर्च (पूजा)+घञ्, कुत्व] १. सूर्य। २. बारह आदित्यों या सूर्यों के आधार पर १२ की संख्या। ३. सूर्य का दिन या वार। रविवार। ४ सूर्य की किरण। ५. विष्णु। ६. इंद्र। ७. उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र। ८. पंडित। विद्वान। ९. बड़ा भाई। १. बिल्लौर। स्फटिक। ११. ताँबा। १२. आक या मदार नामक पौधा। १३. एक प्राचीन धार्मिक कृत्य। वि० १. आदरणीय या पूज्य। २. गुणों का गान करनेवाला। प्रशंसक। पुं० [अ० अरक] १. भभके से खींचा हुआ किसी चीज का रस। २. दे० ‘अरक’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अर्क-कर  : पुं० [ष० त०] सूर्य की किरण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अर्क-कांता  : स्त्री० [ष० त०] अड़हुल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अर्क-क्षेत्र  : पुं० [ष० त०] सिंह राशि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अर्क-चंदन  : पुं० [मध्य० स०] लाल चंदन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अर्कज  : पुं० [सं० अर्क√जन् (उत्पन्नहोना)+ड] १. सूर्य के पुत्र, यम। २. शनि। ३. अश्विनीकुमार। ४. सुग्रीव। ५. कर्ण। वि० सूर्य से उत्पन्न होने, निकलने या बननेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अर्कजा  : स्त्री० [सं० अर्कज+टाप्] १. सूर्य की पुत्री, यमुना। २. ताप्ती नदी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अर्क-तूल  : पुं० [ष० त०] मदार या सेमल की रूई।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अर्क-दिन  : पुं० [ष० त०] सौर दिन। रविवार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अर्क-नंदन  : पुं० [ष० त०] १. शनि-ग्रह। २. कर्ण। ३. यम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अर्क-नयन  : पुं० [ब० स०] विराट पुरुष जिसके नेत्र सूर्य और चंद्रमा है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अर्कनाना  : पुं० [?] सिरके के साथ मिलकर उतारा हुआ पुदीने का अर्क।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अर्क-पत्र  : पुं० [ष० त०] आक या मदार के पत्ते।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अर्क-पत्रा  : स्त्री० [ब० स० टाप्] १. सुनंदा। २. एक लता जो विष की नाशक कही गई है। अर्कमूल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अर्क-पर्ण  : पुं० [ब० स०] १. मंदार का वृक्ष। २. [ष० त०] मंदार का पत्ता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अर्क-पुत्र  : पुं० =अर्कनंदन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अर्क-पुष्पी  : स्त्री० [ब० स० ङीष्] सूर्य मुखी पौधा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अर्क-प्रिया  : स्त्री० [ष० त०] १. अड़हुल। जवा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अर्क-बंधु  : पुं० [ष० त०] १. गौतम बुद्ध का नाम। २. पद्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अर्क-बल्लभा  : स्त्री० [ष० त०] गुड़हर (पौधा)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अर्क-बादियान  : पुं० [अ० फा०] सौंफ का अर्क।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अर्कभ  : पुं० [मध्य० स०] १. वह तारापुंज जो सूर्य से प्रभावित हो। २. सिंह राशि। ३. उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अर्क-मूल  : पुं० [ब० स०] ईसरमूल नाम की लता। अहिगंध।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अर्क-व्रत  : पुं० [मध्य० स०] १. माघ शुक्ला सप्तमी के दिन किया जाने वाला एक व्रत। २. राजा का प्रजा से उसकी उन्नति और समृद्धि के लिये कर लेना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अर्क-सुत  : पुं० =अर्कनंदन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अर्कांश  : पुं० [अर्क-अंश, ष० त०] अर्क (सूर्य) का अंश या कला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अर्काश्मा (श्मन्)  : पुं० [अर्क-अश्मन्, मध्य० स०] १. एक प्रकार का छोटा नगीना। चुन्नी। अरुणोपल। २. सूर्यकांत मणि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अर्की (र्किन्)  : पुं० [सं० अर्क+इनि] मोर (पक्षी)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अर्कोपल  : पुं० [अर्क-उपल, मध्य० स०] सूर्यकांत मणि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ