लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अर्थ-तत्त्व  : पुं० [ष० त०] भाषा-विज्ञान के विचार से वह शब्द जिसमें कोई अर्थ निहित होता है अथवा जो किसी पदार्थ, भाव या विचार का वाचक होता है। (सेमेन्टीम) विशेष—भाषा में दो प्रकार के शब्द होते हैं। कुछ शब्द तो पदार्थों भावों आदि के सूचक होते हैं। और कुछ ऐसे शब्द होते हैं जो उक्त शब्दों को केवल जोड़ते हैं, परन्तु जिनका कुछ आशय नहीं होता है। पहले प्रकार के शब्दों को अर्थ तत्त्व और दूसरे प्रकार के शब्दों को संबंध तत्त्व कहा जाता है। जैसे-‘समाज का स्वरूप’ पद में समाज और स्वरूप शब्द तो अर्थ तत्त्व है क्योंकि ये कुछ विचारों का उदबोध कराते हैं। और का संबंध तत्त्व है क्योंकि यह अर्थ तत्त्वों द्वारा अभिव्यक्त विचारों के परस्पर संबंध का सूचक है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ